ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना: ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में 118 किमी के दो रेलखंड शुरू, 10 से 40 रुपए तक में कर सकेंगे सफर
ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना: ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंडों का शुभारंभ हो गया है. कुल 118 किलोमीटर लंबे इन दोनों रेलखंडों के निर्माण पर 1943 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इन मार्गों पर मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.

सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड पर 873 करोड़ खर्च
परियोजना के अंतर्गत सतना से देवेंद्रनगर तक 53 किलोमीटर लंबा रेलखंड तैयार किया गया है. इसके निर्माण पर 873 करोड़ रुपए की लागत आई है. वहीं, रीवा-चुरहट के बीच 65 किलोमीटर लंबे रेलखंड को बनाने में 1070 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. दोनों रेलखंडों के शुरू होने से यात्रियों को रेल से सफर करने का एक और विकल्प मिला है, इन रेलखंडों पर शुरू हुई मेमू ट्रेन का किराया आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किफायती रखा गया है. 50 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपए निर्धारित किया गया है. किराए की दरों के अनुसार, सतना से नागौद तक 10 रुपए और देवेंद्रनगर या रीवा तक यात्रा करने के लिए 15 रुपए देने होंगे.
देवेंद्रनगर से चुरहट तक 40 रुपए में सफर
नई रेल सेवा के तहत देवेंद्रनगर से चुरहट तक करीब 168 किलोमीटर की यात्रा 40 रुपए में की जा सकेगी. कम किराए में रेल यात्रा की सुविधा मिलने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होगी. खास तौर पर कम दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है, सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंडों पर मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होने से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, विद्यार्थियों और कम दूरी के यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है. किफायती किराए के कारण यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ उमंग सिंघार का ऐलान, बोले- नहीं लगने देंगे परियोजना, परिवार को दिए 1 लाख रुपए
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना: ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में 118 किमी के दो रेलखंड शुरू, 10 से 40 रुपए तक में कर सकेंगे सफर”