Sidhi News: सीधी में कोदई खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, दो मासूम बच्चों की हालत नाजुक
Sidhi News: सीधी जिले के शिवपुरवा गांव में भोजन करने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है. परिजनों के अनुसार, बीमार लोगों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है.

देर रात 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज
108 एंबुलेंस के चालक जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2 बजे परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद दो एंबुलेंस को गांव भेजा गया. इसके जरिए सभी मरीजों को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है, पीड़ित गोविंद बंसल (52) के मुताबिक, परिवार ने शनिवार रात करीब 10 बजे खाना खाया था. भोजन में लौकी की सब्जी, सूअर का मांस और कोदई शामिल थी. खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. इसके बाद परिजनों ने मदद के लिए सूचना दी.
परिवार के पांच सदस्य अस्पताल में भर्ती
इस घटना में गोविंद बंसल (52), अन्मिका बंसल (2), श्तेंद बंसल, राम बंसल और सुमित बंसल (50) प्रभावित हुए हैं. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में चिकित्सकीय टीम मरीजों का उपचार कर रही है, भोजन करने के बाद एक साथ पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, बीमारी के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल सभी मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है.
यह भी पढ़ें : ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना: ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में 118 किमी के दो रेलखंड शुरू, 10 से 40 रुपए तक में कर सकेंगे सफर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Sidhi News: सीधी में कोदई खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, दो मासूम बच्चों की हालत नाजुक”