CG News: 15 नवंबर से धान खरीदी, ‘तुंहर टोकन’ ऐप से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन की सुविधा
CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार ने खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार भी किसानों को टोकन लेने के लिए समितियों में लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी. किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे.

‘तुंहर टोकन’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी सुविधा
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से संचालित ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इसके जरिए किसान 24 घंटे, यानी 24×7 ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं. इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य किसानों का समय और श्रम बचाना तथा धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाना है, धान बेचने के लिए किसानों की कृषि भूमि के रकबे के अनुसार टोकन की संख्या निर्धारित की गई है. दो एकड़ तक जमीन वाले लघु एवं सीमांत किसानों को एक टोकन मिलेगा. दो एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक के किसानों को अधिकतम दो टोकन दिए जा सकेंगे. वहीं, 10 एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी.

टोकन में किसान खुद दर्ज कर सकेंगे धान की मात्रा
ऑनलाइन टोकन लेते समय किसान अपनी जरूरत और उपलब्ध धान की मात्रा के अनुसार धान विक्रय की मात्रा दर्ज कर सकेंगे. इससे किसानों को एक ही बार में पूरी पात्र मात्रा बेचने की बाध्यता से राहत मिलेगी. निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, टोकन में दर्ज मात्रा के आधार पर धान बेचने की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाएगा, यदि कोई किसान एक टोकन के माध्यम से अपनी पूरी पात्र मात्रा का धान नहीं बेच पाता है, तो उसकी शेष पात्रता समाप्त नहीं होगी. किसान नियमानुसार दूसरे या तीसरे टोकन के जरिए बची हुई पात्र मात्रा का धान बेच सकेगा. इससे किसानों को अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग चरणों में धान विक्रय करने का विकल्प मिलेगा.
![]()
किसानों को मिलेगी धान बेचने में सहूलियत
‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन व्यवस्था जारी रखने का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय की प्रक्रिया में अधिक सुविधा देना है. इससे समितियों में अनावश्यक भीड़ कम करने और किसानों को बार-बार चक्कर लगाने से बचाने में मदद मिल सकती है. किसानों को सलाह है कि टोकन प्राप्त करने से पहले ऐप पर उपलब्ध निर्देशों और अपने पंजीयन से संबंधित जानकारी की जांच कर लें.
यह भी पढ़ें : CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम बिगड़ने पर कलेक्टर घोषित कर सकेंगे स्कूलों में छुट्टी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










