Rewa News: टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी, प्रस्ताव वापस लेने की मांग पर अड़े

Rewa News: टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी, प्रस्ताव वापस लेने की मांग पर अड़े

Rewa News: टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी, प्रस्ताव वापस लेने की मांग पर अड़े

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रोझौही और सरई कला में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी है. प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने कुछ दिनों के लिए जल सत्याग्रह स्थगित कर दिया है, लेकिन विरोध प्रदर्शन और बैठकें जारी हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार परियोजना का प्रस्ताव वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा.

प्रशासन ने निर्माण कार्य नहीं होने का दिया आश्वासन

सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के मुताबिक, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अगले कुछ दिनों तक परियोजना से संबंधित कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा. इसके बाद आंदोलनकारियों ने अस्थायी रूप से जल सत्याग्रह रोकने का फैसला लिया. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम हैं और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं.

चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया

26 अक्टूबर की रात रोझौही में तालाब के भीतर जल सत्याग्रह और आमरण अनशन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद नायब तहसीलदार सिरमौर बिंदु तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा और ग्रामीण बबली कोल, रावेंद्र कोल तथा संदीप कोल को एंबुलेंस से रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Nuclear Power Plant: बिहार के इस जिले में बनेगा पूर्वी भारत का पहला न्यूक्लियर  पावर प्लांट, प्लूटोनियम और यूरेनियम से बनेगी बिजली

उमंग सिंघार ने भी आंदोलन को दिया समर्थन

प्रस्तावित परियोजना के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन भी जारी है. 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रोझौही पहुंचे थे और उन्होंने आंदोलनकारियों को समर्थन दिया था. उन्होंने कहा था कि जब तक सरकार परियोजना वापस नहीं लेती, तब तक कांग्रेस का धरना जारी रहेगा. इसके अलावा, बिरसा मुंडा विचार क्रांति मंच, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है.

अलग-अलग तरीके अपना रहे ग्रामीण

परियोजना के विरोध में ग्रामीणों की ओर से कई तरह से प्रदर्शन किए जा रहे हैं. विरोध दर्ज कराने के लिए क्योटी पंचायत भवन के सामने सांकेतिक फांसी देकर भी प्रदर्शन किया गया था. आंदोलनकारियों का कहना है कि परियोजना को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान जरूरी है. इसी मुद्दे पर ग्रामीणों की बैठकें जारी हैं और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है, फिलहाल जल सत्याग्रह पर अस्थायी विराम है, लेकिन टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आंदोलन जारी है. ग्रामीण चाहते हैं कि सरकार परियोजना को लेकर अपना रुख स्पष्ट करे और प्रस्ताव वापस लेने की आधिकारिक घोषणा करे. आंदोलनकारियों के अनुसार, केवल अस्थायी आश्वासन से उनका विरोध समाप्त नहीं होगा. अब आगे की स्थिति सरकार के निर्णय और प्रशासन के साथ होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख रुपए का माल बरामद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन जारी, प्रस्ताव वापस लेने की मांग पर अड़े”

Leave a Comment

और पढ़ें