CG News: चक्रवात अर्नब पर अमित शाह ने CM साय से की बात, छत्तीसगढ़ में बारिश और हालात की ली जानकारी
CG News: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार भी छत्तीसगढ़ के हालात पर नजर बनाए हुए है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव, बारिश और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि फिलहाल कहीं से बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

CM साय ने गृह मंत्री को दी प्रदेश की जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह को बताया कि चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है. हालांकि, अभी तक राज्य में किसी स्थान से बाढ़ जैसी स्थिति या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार हालात पर नजर रख रहा है और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
राज्य सरकार अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखा जा रहा है. मौसम की परिस्थितियों पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें. सरकार ने प्रशासनिक तंत्र को सतर्क रहने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया है.
CM साय ने अमित शाह का जताया आभार
फोन पर हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के आश्वासन के लिए अमित शाह का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की है. उन्होंने इन राज्यों में चक्रवात के प्रभाव और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली. साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक के 3946 पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










