CG News: केंद्रीय मंत्री शिवराज की मां काशी बाई का निधन, भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, CG दौरा रद्द
CG News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है. इस दुखद घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा भी रद्द कर दिया गया है.

भोपाल एम्स में चल रहा था इलाज
मिली जानकारी के मुताबिक, काशी बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. मां के निधन की खबर के बाद शिवराज सिंह चौहान के परिवार में शोक का माहौल है, काशी बाई का अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव जैत में किया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों के शामिल होने की जानकारी है.

छत्तीसगढ़ दौरा रद्द
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था. इस दौरान उनके विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना थी. हालांकि, मां के निधन के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है. इसके साथ ही उनके छत्तीसगढ़ प्रवास से जुड़े निर्धारित कार्यक्रम भी स्थगित हो गए हैं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की.
यह भी पढ़ें : CG News: चक्रवात अर्नब से फसलों को नुकसान, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश, किसानों को मिलेगी राहत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










