Rewa News: करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला ने महावर और चूहा मारने की दवा पी, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में करवाचौथ के दिन एक महिला ने पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ पी लिया. महिला को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. परिजनों के मुताबिक, महिला ने दिनभर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा था.
शराब पीकर घर पहुंचा पति, हुआ विवाद
घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बभनगवां की है. परिजनों ने बताया कि रात में महिला का पति मनोज साकेत शराब पीकर घर पहुंचा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने पत्नी नीलू साकेत के साथ मारपीट भी की, परिजनों के अनुसार, पति के व्यवहार से आहत होकर नीलू ने घर में रखी महावर और चूहा मारने की दवा को घोलकर पी लिया. घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे.
संजय गांधी अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज
वीरेंद्र साकेत ने बताया कि करवाचौथ के दिन भी उसका भाई मनोज शराब पीकर घर आया था, जिसको लेकर नीलू नाराज थी. वहीं, प्रदीप साकेत के मुताबिक, उसकी बहन ने पूरे दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था. रात में पति के शराब पीकर आने और कथित मारपीट से वह काफी आहत हो गई, फिलहाल नीलू साकेत का संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के नए बस स्टैंड में फिर मारपीट, ऑटो किराए को लेकर चालक और सवारी के बीच चले लात-घूंसे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला ने महावर और चूहा मारने की दवा पी, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती”