CG News: छत्तीसगढ़ के 24.59 लाख किसानों को 498 करोड़ रुपये जारी, धान खरीदी के लिए खुलेंगे 360 नए केंद्र
CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत प्रदेश के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के बैंक खातों में 498 करोड़ 48 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. रायपुर में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया.
-1768407694817_v.webp)
देशभर के 9.34 करोड़ किसानों को मिली किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मदद का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है, उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक इस योजना के तहत 11 हजार 776 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और खेती को लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
धान खरीदी की तैयारियों के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू करने का फैसला लिया है. इसके बाद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों की संख्या 2,740 से बढ़कर 3,100 हो जाएगी. मुख्यमंत्री के मुताबिक, नए केंद्र शुरू होने से दो लाख से अधिक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए घर के नजदीक सुविधा मिल सकेगी.

15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक धान खरीदी की जाएगी. इसके लिए समितियों में 2 से 5 नवंबर तक ट्रायल रन आयोजित होगा, ताकि खरीदी व्यवस्था को समय रहते तैयार किया जा सके, धान बेचने के लिए किसानों को टोकन की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 नवंबर से तुंहर टोकन एप के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किए जा सकेंगे. इससे किसानों को धान बिक्री के लिए टोकन लेने में सहूलियत होगी और खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नामों को दी मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










