Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में NABH सर्टिफिकेट के रिन्यूअल की जांच, तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से करेगी निरीक्षण
Rewa News: रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मान्यता के नवीनीकरण को लेकर एक बार फिर निरीक्षण होने जा रहा है. इसके लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी. टीम में मुंबई से दो चिकित्सक और रायबरेली से एक नर्सिंग ऑफिसर शामिल हैं. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं और निर्धारित मानकों के पालन की जांच की जाएगी.

पिछले निरीक्षण में मिली थीं करीब 60 आपत्तियां
अस्पताल के सर्टिफिकेट के रिन्यूअल से पहले हुए निरीक्षण में टीम ने करीब 60 बिंदुओं पर आपत्तियां दर्ज की थीं. इन कमियों को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को समय दिया गया था. अब निर्धारित समय पूरा होने के बाद दोबारा निरीक्षण किया जा रहा है. इससे पहले वर्ष 2022-23 में हुए निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 110 आपत्तियां दर्ज की थीं.
दीवार से लेकर साफ-सफाई तक पर उठे थे सवाल
पिछली बार निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए थे. इनमें अस्पताल के सामने की दीवार पर लगे मोनो, मरीजों को लाने-ले जाने के लिए वार्ड बॉय की कमी और पानी निकासी की समस्या शामिल थी. इसके अलावा साफ-सफाई, ओपीडी में मरीजों की भीड़ और उपलब्ध संसाधनों की कमी को लेकर भी आपत्तियां दर्ज की गई थीं. टीम ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जरूरी छोटी-बड़ी व्यवस्थाओं को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल किया था.
डॉक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता भी जांच के दायरे में
इस बार निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. सीटी और एमआरआई मशीनों के संचालन के लिए योग्य तकनीकी स्टाफ की स्थिति, नियमित कर्मचारियों की तैनाती और मरीजों को मिलने वाली सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की समीक्षा होगी. अस्पताल में निर्धारित पदों के मुकाबले वास्तविक स्टाफ की उपलब्धता भी जांची जाएगी.
संजय गांधी अस्पताल के स्टाफ की ड्यूटी लगाने का आरोप
अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि पर्याप्त डॉक्टर और कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं. कुछ पदों की पूर्ति संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर की जा रही है. वहीं, सीटी और एमआरआई मशीनों के संचालन के लिए नियमित और योग्य तकनीकी कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठ रहा है. ऐसे में इस बार का निरीक्षण अस्पताल प्रबंधन के लिए अहम माना जा रहा है. टीम की जांच में यह स्पष्ट होगा कि पिछली आपत्तियों पर कितना काम हुआ है और अस्पताल निर्धारित मानकों पर कितना खरा उतरता है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: स्वामित्व योजना में रीवा ने हासिल की 74% उपलब्धि, 16,612 जमीनों की रजिस्ट्री पूरी, दिवाली तक शत-प्रतिशत का लक्ष्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में NABH सर्टिफिकेट के रिन्यूअल की जांच, तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से करेगी निरीक्षण”