CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM साय ने दी बधाई, 41 राज्य अलंकरण पुरस्कारों का होगा वितरण

CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM साय ने दी बधाई, 41 राज्य अलंकरण पुरस्कारों का होगा वितरण

CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM साय ने दी बधाई, 41 राज्य अलंकरण पुरस्कारों का होगा वितरण

CG News: छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय गौरव और विकास यात्रा का उल्लेख किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरती छत्तीसगढ़ ने अपनी 26 वर्षों की यात्रा में संघर्षों को संभावनाओं और संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलते हुए देश के विकास मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

छत्तीसगढ़ में अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर: सीएम साय

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मरण किया. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ था. उनके प्रयासों से प्रदेश को अलग पहचान मिली और यहां के लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को नई दिशा मिली. मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया.

अटल बिहारी वाजपेयी का निधन: युग का अंत - BBC News हिंदी

स्थापना दिवस पर 41 पुरस्कारों का होगा वितरण

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. इस वर्ष कुल 41 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इनमें संस्कृति विभाग की ओर से 14 और अन्य विभागों की ओर से 27 पुरस्कार शामिल हैं. इन सम्मानों के माध्यम से प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा.

अमित शाह की मौजूदगी में होगा राज्य अलंकरण समारोह

राज्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रहेगी. इस दौरान कला एवं संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रमिक कल्याण और सामाजिक जागरूकता सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे. गौरतलब है कि पिछले वर्ष 34 श्रेणियों में राज्य अलंकरण प्रदान किए गए थे, जबकि इस बार पुरस्कारों की संख्या बढ़ाकर 41 कर दी गई है, इस वर्ष राज्य अलंकरण समारोह में दो नए सम्मान भी शामिल किए गए हैं. प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्वर्गीय तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर पहली बार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इन सम्मानों को राज्य अलंकरण की सूची में शामिल किया गया है. इसके जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान से जुड़ी महान विभूतियों के नाम को सम्मान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में 1 और 2 नवंबर को सारंग एयर शो, जानिए किस रास्ते से पहुंचेंगे दर्शक और कहां होगी पार्किंग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM साय ने दी बधाई, 41 राज्य अलंकरण पुरस्कारों का होगा वितरण”

Leave a Comment

और पढ़ें