CG News: नवा रायपुर में 1 और 2 नवंबर को सारंग एयर शो, जानिए किस रास्ते से पहुंचेंगे दर्शक और कहां होगी पार्किंग

CG News: नवा रायपुर में 1 और 2 नवंबर को सारंग एयर शो, जानिए किस रास्ते से पहुंचेंगे दर्शक और कहां होगी पार्किंग

CG News: नवा रायपुर में 1 और 2 नवंबर को सारंग एयर शो, जानिए किस रास्ते से पहुंचेंगे दर्शक और कहां होगी पार्किंग

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की एरोबेटिक टीम सारंग अपना शानदार एयर शो प्रस्तुत करने जा रही है. सेंध लेक क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र में 1 और 2 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वायुसेना के हेलीकॉप्टर आसमान में रोमांचक करतब दिखाएंगे. इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

Raipur BJP Protest Rally | Women Reservation Bill Traffic Diversion

दर्शकों के लिए तीन अलग-अलग प्रवेश मार्ग तय

एयर शो के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए तीन प्रवेश मार्ग निर्धारित किए हैं. इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए कुल 10 स्थानों की व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की दिशा के अनुसार निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति न बने.

वाराणसी एयर शो: राजघाट पुल पर 6 घंटे तक नो-एंट्री, आज से तीन दिनों के लिए  स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू - varanasi air show traffic plan rajghat bridge  restrictions for 22 23

आरंग और महासमुंद की ओर से आने वालों के लिए रूट

आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार और बिलासपुर की तरफ से आने वाले दर्शकों को सेरीखेड़ी-नवागांव मार्ग से प्रवेश करना होगा. इस रूट पर वाहन उमरिया से होते हुए नवागांव रेलवे क्रॉसिंग पार करेंगे और क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग तक पहुंचेंगे. यहां से आगे बढ़ने वाले वाहनों के लिए स्टेडियम के नजदीक पी-7 से पी-10 तक चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़ और राजनांदगांव से आने वाले दर्शकों को फुंडहर चौक, जैनम तिराहा, सेरीखेड़ी और एयरपोर्ट टर्निंग होते हुए आगे बढ़ना होगा. इसके बाद क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर-22 टर्निंग से कबीर चौक पहुंचना होगा. यहां से अविनाश उपवन टर्निंग के रास्ते सेंध तालाब तक पहुंचा जा सकेगा. इस मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पी-1 से पी-6 तक छह स्थान तय किए गए हैं.

धमतरी और गरियाबंद के दर्शक इस रास्ते से पहुंचें

धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, राजिम और अभनपुर की ओर से आने वाले लोगों के लिए माना-तूता मार्ग निर्धारित किया गया है. इस रास्ते से वाहन सेक्टर-22 टर्निंग पहुंचेंगे. इसके बाद झांकी और उपरवारा मार्ग से कबीर चौक होते हुए अविनाश उपवन टर्निंग तक पहुंचना होगा. यहां से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े किए जा सकेंगे, प्रशासन ने दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को अलग-अलग जोन में बांटा है. सेरीखेड़ी-नवागांव मार्ग से आने वाले वाहनों को पी-7 से पी-10 तक पार्किंग मिलेगी, जबकि रायपुर, दुर्ग और अन्य निर्धारित मार्गों से आने वाले दर्शकों के लिए पी-1 से पी-6 तक व्यवस्था की गई है. यातायात पुलिस का प्रयास है कि एयर शो के दौरान वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और दर्शकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के साथ वापसी में भी परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें : CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25% अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 10 विषयों की हुई परीक्षा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें