Rewa News: रीवा में सड़क नहीं होने से बुजुर्ग महिला को डोली में ले जाना पड़ा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Rewa News: रीवा में सड़क नहीं होने से बुजुर्ग महिला को डोली में ले जाना पड़ा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Rewa News: रीवा में सड़क नहीं होने से बुजुर्ग महिला को डोली में ले जाना पड़ा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Rewa News: रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधा की कमी का एक मामला सामने आया है. यहां बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी. इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को करीब एक किलोमीटर तक डोली में उठाकर सड़क तक पहुंचाया. वहां से परिजन उन्हें अस्पताल लेकर रवाना हुए. यह मामला त्योंथर विधानसभा के ढखरा गांव का है. घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया.

Rewa dhakhra village Residents face hardship due to lack of road video goes viral

एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी

जानकारी के मुताबिक, ढखरा गांव में सड़क नहीं होने के कारण वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है. बुजुर्ग महिला बूटन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस की मदद लेने की कोशिश की, लेकिन एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी. ऐसे में ग्रामीणों ने मिलकर महिला को डोली में बैठाया और करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लेकर पहुंचे. इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए.

बुजुर्गों और बच्चों को भी होती है परेशानी

स्थानीय निवासी दिनेश रावत ने बताया कि गांव में सड़क नहीं होने से सिर्फ मरीजों को ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों और बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है.

कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण

स्थानीय निवासी सुमन कोल के मुताबिक, ग्रामीण लंबे समय से गांव में सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में जनसुनवाई में आवेदन देने के साथ रीवा कलेक्टर तक भी शिकायत पहुंचाई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण उन्हें आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. अब देखना होगा कि जांच के बाद ढखरा गांव में सड़क निर्माण की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है और ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलती है या नहीं.

यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत केस में नया मोड़, भोपाल से बाहर मुकदमा ट्रांसफर करने के पक्ष में CBI

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

2 thoughts on “Rewa News: रीवा में सड़क नहीं होने से बुजुर्ग महिला को डोली में ले जाना पड़ा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश”

Leave a Comment

और पढ़ें