CG Dhan Kharidi 2026: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से मिलेगा ऑनलाइन टोकन, जानें किसानों के लिए नए नियम

CG Dhan Kharidi 2026: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से मिलेगा ऑनलाइन टोकन, जानें किसानों के लिए नए नियम

CG Dhan Kharidi 2026: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से मिलेगा ऑनलाइन टोकन, जानें किसानों के लिए नए नियम

CG Dhan Kharidi 2026: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी की जा रही हैं. राज्य में 15 नवंबर से किसानों से धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार किसानों को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने के नियमों में बदलाव किया गया है. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने टोकन वितरण को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के जरिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है.

एक्सप्लेनर:छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिये जरूरी खबर; घर बैठे  मिलेगा टोकन,जानें नियम और शर्तें - Explainer: Paddy Purchase In Chhattisgarh,  Cg Former ...

10 नवंबर से शुरू होगी टोकन मिलने की प्रक्रिया

नई व्यवस्था के तहत किसान 10 नवंबर से मोबाइल एप के माध्यम से धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकेंगे. किसान गूगल प्ले स्टोर से ‘तुंहर टोकन’ एप डाउनलोड कर ओटीपी के जरिए अपना पंजीयन करा सकते हैं. इस सुविधा के माध्यम से किसान घर बैठे 24 घंटे टोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इससे धान खरीदी केंद्रों और समितियों में टोकन के लिए बार-बार पहुंचने की जरूरत कम होगी.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारी तेज, बलौदाबाजार में 1.68 लाख से अधिक  किसानों का पंजीयन

जमीन के रकबे के आधार पर तय होंगे टोकन

सरकार ने किसानों की कृषि भूमि के रकबे के अनुसार टोकन की संख्या निर्धारित की है. नए नियम के मुताबिक, दो एकड़ तक जमीन रखने वाले लघु और सीमांत किसानों को एक टोकन दिया जाएगा. वहीं, दो से दस एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो टोकन मिलेंगे. दस एकड़ से अधिक जमीन रखने वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन जारी किए जाएंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि के रकबे के अनुसार धान बेचने का अवसर उपलब्ध कराना है.

नारायणपुर के धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था, बारदाना संकट से रुकी खरीदी,  ट्रैक्टर लेकर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट

एप और समिति के माध्यम से जारी होंगे टोकन

धान खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन निर्धारित खरीदी क्षमता के अनुसार टोकन जारी किए जाएंगे. इसमें 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल एप के माध्यम से और शेष 30 प्रतिशत टोकन खरीदी समिति के जरिए दिए जाएंगे. एप के माध्यम से जारी होने वाले टोकन में 80 प्रतिशत आरक्षण लघु एवं सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत दीर्घ किसानों के लिए निर्धारित किया गया है. किसान अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की मात्रा दर्ज कर सकेंगे.

15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में खरीदी, कोरबा कलेक्टर ने कहा - 30 अक्टूबर तक नए  किसानों का पंजीयन है अनिवार्य

आधार ओटीपी से होगा किसानों का सत्यापन

नई टोकन व्यवस्था में फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं को रोकने के लिए आधार आधारित ओटीपी सत्यापन अनिवार्य किया गया है. मोबाइल एप पर पंजीयन और टोकन आवेदन के दौरान किसानों की पहचान आधार ओटीपी के जरिए सुनिश्चित की जाएगी. खाद्य विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपने मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट करा लें, ताकि टोकन प्राप्त करते समय किसी तरह की तकनीकी परेशानी न हो.

Korba Paddy Procurement: 10 नवंबर से कटेंगे धान खरीदी के टोकन, जाने नियम —  CGKhabar

परेशानी होने पर इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

तुंहर टोकन मोबाइल एप के इस्तेमाल या टोकन आवेदन से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए खाद्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 जारी किया है. किसान इस नंबर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं. सरकार का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों का समय बचेगा. ऐसे में इस बार धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए 10 नवंबर से शुरू होने वाली टोकन प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है.

यह भी पढ़ें : CG Success Story: राजनांदगांव का खैरा बना छत्तीसगढ़ का पहला सोलर गांव, 141 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल जीरो होने की उम्मीद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें