Rewa News: आधी रात युवक से मिलने खेत पहुंची युवती, कटीले तार में फैले करंट की चपेट में आने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Rewa News: आधी रात युवक से मिलने खेत पहुंची युवती, कटीले तार में फैले करंट की चपेट में आने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Rewa News: आधी रात युवक से मिलने खेत पहुंची युवती, कटीले तार में फैले करंट की चपेट में आने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती रात के अंधेरे में घर से निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. युवती खेत के पास लगे कटीले तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की.

रात करीब 3 बजे खेत में पहुंची थी युवती

घटना जवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गांव के एक युवक ने युवती को रात में मिलने के लिए खेत के पास बुलाया था. इसके बाद युवती कथित तौर पर रात करीब 3 बजे घर से निकलकर वहां पहुंची. खेत के आसपास एक व्यक्ति ने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए कटीले तारों की बाड़ लगा रखी थी. आरोप है कि इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था.

तार के संपर्क में आते ही हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि अंधेरे में युवती का हाथ कटीले तारों के संपर्क में आ गया. तारों में करंट होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के समय वहां मौजूद युवक ने युवती के भाई को फोन कर हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां युवती का शव पड़ा मिला. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की आशंका सामने आई है. मौके पर मौजूद युवक ने पुलिस को बताया कि उसका युवती के साथ प्रेम संबंध था और दोनों मिलने वाले थे. इसी दौरान करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई. हालांकि, इस पहलू की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस युवक के बयान सहित सभी तथ्यों की जांच कर रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सुबह जवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. युवती के हाथ पर जलने के निशान भी पाए गए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि खेत में लगाए गए कटीले तारों और उनमें करंट प्रवाहित किए जाने के संबंध में भी जांच की जा रही है. जांच में जिस किसी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

खेतों में करंट प्रवाहित करने से सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले कटीले तारों में करंट प्रवाहित करने के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है. फसल को मवेशियों से बचाने के लिए इस तरह के इंतजाम आसपास से गुजरने वाले लोगों और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रिहायशी मकान में मिला लाखों का पटाखा भंडार, प्रशासन की दबिश के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: आधी रात युवक से मिलने खेत पहुंची युवती, कटीले तार में फैले करंट की चपेट में आने से मौत, गांव में मचा हड़कंप”

Leave a Comment

और पढ़ें