Rewa News: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, विकसित होगी अफ्रीकन सफारी और विंध्य वन

Rewa News: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, विकसित होगी अफ्रीकन सफारी और विंध्य वन

Rewa News: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, विकसित होगी अफ्रीकन सफारी और विंध्य वन

Rewa News: रीवा के नजदीक मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए सफारी परिसर में करीब 119 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन शामिल की जाएगी. विस्तार पूरा होने के बाद व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर का कुल क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा. इस परियोजना में व्हाइट टाइगर सफारी के साथ विंध्य वन और साउथ अफ्रीकन सफारी भी विकसित करने की योजना है.

पर्यटक सफारी वाहन से वन्यजीवों को खुले में विचरण करते देख सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

सफारी के प्रस्तावित विस्तार को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुकुंदपुर पहुंचे और अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सफारी करीब 120 हेक्टेयर क्षेत्र में संचालित है. इसमें 119 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन जोड़कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. सरकार का प्रयास है कि योजना को जल्द स्वीकृति मिले और निर्माण संबंधी काम शुरू किया जा सके.

व्हाइट टाइगर से लेकर विंध्य वन तक

विस्तार योजना के तहत 25 हेक्टेयर क्षेत्र में व्हाइट टाइगर सफारी विकसित की जाएगी. वहीं 36 हेक्टेयर में विंध्य वन सफारी और 30 हेक्टेयर में साउथ अफ्रीकन सफारी बनाने का प्रस्ताव है. बाकी क्षेत्र में जिराफ, जेब्रा और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को रखने की योजना बनाई गई है. इन व्यवस्थाओं के जरिए पर्यटकों को एक ही स्थान पर अलग-अलग प्राकृतिक परिवेश और वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलेगा.

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, 250 हेक्टेयर में बनेगी भव्य  सफारी

सफारी वाहन से करीब से दिखेंगे जिराफ और जेब्रा

इस परियोजना का सबसे आकर्षक हिस्सा साउथ अफ्रीकन सफारी होगी. यहां पर्यटक विशेष सफारी वाहनों से खुले जंगल जैसे वातावरण में घूम सकेंगे. इस दौरान जिराफ, जेब्रा और दूसरे वन्यजीवों को प्राकृतिक परिवेश में विचरण करते देखने का मौका मिलेगा. पर्यटक जानवरों को सड़क पार करते और खुले क्षेत्र में घूमते हुए भी देख सकेंगे. इससे मुकुंदपुर में पर्यटकों को नेशनल पार्क जैसा अनुभव देने की तैयारी है.

अलग पहचान बना चुकी है व्हाइट टाइगर सफारी

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी ने देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है. प्राकृतिक जंगल के बीच वन्यजीवों को विचरण करते देखना पर्यटकों के लिए विशेष अनुभव है. प्रस्तावित विस्तार से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और मुकुंदपुर को वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी, भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सफारी परिसर में बंगाल टाइगर, सफेद बाघ और तेंदुए के अलावा बटरफ्लाई पार्क तथा रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को वन्यजीवों की देखभाल, सफारी के रखरखाव और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए. इस दौरान डीएफओ विद्याभूषण मिश्रा, सीसीएफ अनुराग कुमार सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : Rewa News: धनतेरस पर रीवा के बाजारों में 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान, सोना महंगा होने के बावजूद जमकर हुई खरीदारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें