Rewa News: रीवा में पैसा आते ही खरीदते हैं गाड़ी, ग्वालियर-चंबल में बंदूक, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल का बयान चर्चा में
Rewa News: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने रीवा और ग्वालियर-चंबल संभाग के लोगों की पसंद की तुलना करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि रीवा में लोगों के पास पैसा आते ही सबसे पहले गाड़ी खरीदने का विचार आता है, जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लोग बंदूक खरीदने को प्राथमिकता देते हैं. उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

बोले, घर भले अधूरा हो लेकिन बंदूक जरूर टांगेंगे
राजेंद्र शुक्ल ने अपने अंदाज में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कुछ लोगों की प्राथमिकता घर की सुविधाओं से पहले बंदूक खरीदना होती है. भले ही घर रहने लायक पूरी तरह तैयार न हो, लेकिन बंदूक जरूर टांगकर रखेंगे. इसके बाद सीना तानकर चलेंगे और खुद को बड़ा आदमी समझेंगे. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वहां के लोगों से इस चलन के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि बंदूक रखने से व्यक्ति खुद को प्रभावशाली महसूस करता है.
रीवा में बढ़ी गाड़ियों की संख्या
डिप्टी सीएम ने रीवा के बदलते स्वरूप का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक समय था जब शहर में कई जगह दोपहिया वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिलती थी, लेकिन अब उन्हीं स्थानों पर चारपहिया गाड़ियां दिखाई देने लगी हैं. उनके मुताबिक, रीवा के लोगों की पसंद में गाड़ियों का विशेष स्थान है और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है.
बायपास और चौड़ी सड़कों की जरूरत
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में लगातार बढ़ रही गाड़ियों की संख्या को देखते हुए सड़क और यातायात सुविधाओं का विस्तार जरूरी हो गया है. इसी आवश्यकता के चलते चोरहटा से रतहरा तक बायपास का निर्माण कराया गया था. अब इस मार्ग को 8 लेन में विकसित किया जा रहा है. शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क नेटवर्क को मजबूत करना आवश्यक है.
क्षेत्रीय तुलना वाला बयान बना चर्चा का विषय
रीवा और ग्वालियर-चंबल के लोगों की पसंद को लेकर दिया गया राजेंद्र शुक्ल का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने यह टिप्पणी हंसी-मजाक के अंदाज में की थी, लेकिन बंदूक और गाड़ी को लेकर की गई उनकी तुलना लोगों का ध्यान खींच रही है. वहीं, उनके बयान के साथ रीवा में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और यातायात सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: संतों और धर्माचार्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, ब्राह्मण समाज ने थाने में सौंपा आवेदन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “Rewa News: रीवा में पैसा आते ही खरीदते हैं गाड़ी, ग्वालियर-चंबल में बंदूक, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल का बयान चर्चा में”