CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर लोक भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. उन्होंने देश की आजादी और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्ष को नमन किया.

राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की राज्यपाल ने प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के सभी भाई-बहनों को इस गौरवपूर्ण अवसर की बधाई दी. यह दिवस जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान, संस्कृति और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों और योगदान को स्मरण किया गया.

यह भी पढ़ें : CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का संबोधन, बस्तर में बदलाव और माओवादी आतंकवाद को लेकर कही बड़ी बात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें