CG News: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, विट्ठल ग्रीन्स के 30 प्लॉट और फ्लैट जब्त

CG News: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, विट्ठल ग्रीन्स के 30 प्लॉट और फ्लैट जब्त

CG News: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ीं, विट्ठल ग्रीन्स के 30 प्लॉट और फ्लैट जब्त

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर कार्रवाई की है. शनिवार को ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय की टीम दुर्ग जिले की विट्ठल ग्रीन्स सोसाइटी पहुंची और वहां मौजूद 30 प्लॉट तथा फ्लैट को सीज कर दिया. एजेंसी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 26.43 करोड़ रुपये है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को मिली राहत, SC ने जमानत  रद्द करने से किया मना

संपत्तियों पर लगाया जब्ती का आदेश

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित संपत्तियों पर जब्ती का बोर्ड लगाया और कुर्की से जुड़ा आदेश भी चस्पा किया. ईडी के अनुसार, पीएमएलए के न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च 2026 में संपत्तियों की अस्थायी कुर्की के आदेश की पुष्टि कर दी थी. इसके बाद एजेंसी ने विट्ठल ग्रीन्स परियोजना से जुड़ी संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया पूरी की.

शराब घोटाले की रकम रियल एस्टेट में लगाने का आरोप

ईडी का दावा है कि कथित शराब घोटाले से हासिल 18.9 करोड़ रुपये विट्ठल ग्रीन्स रियल एस्टेट परियोजना में लगाए गए थे. एजेंसी ने इस परियोजना की कुल कीमत 26.43 करोड़ रुपये आंकी है. इसमें 9.49 करोड़ रुपये जमीन की कीमत और 16.95 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर हुए खर्च के रूप में बताए गए हैं. जांच एजेंसी का आरोप है कि घोटाले से प्राप्त रकम को रियल एस्टेट कारोबार में लगाकर वैध धन के रूप में दिखाने की कोशिश की गई.

ईडी की कार्रवाई कानून के अनुसार', भूपेश बघेल के बेटे को बड़ा झटका, हाईकोर्ट  ने खारिज की जमानत याचिका - ed action is in accordance with the law a major  blow to

बघेल डेवलपर्स के जरिए विकसित किया गया प्रोजेक्ट

जांच एजेंसी के मुताबिक, विट्ठल ग्रीन्स परियोजना का विकास चैतन्य बघेल के स्वामित्व वाली कंपनी बघेल डेवलपर्स के माध्यम से किया गया था. ईडी का आरोप है कि शराब सिंडिकेट से प्राप्त धनराशि को इस कारोबार में खपाया गया. इसी कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत एजेंसी ने परियोजना से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की है, इस मामले में ईडी ने जुलाई 2025 में चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था. करीब छह महीने जेल में रहने के बाद जनवरी 2026 में उन्हें जमानत मिल गई थी. हालांकि, जमानत पर रिहाई के बाद भी शराब घोटाले से जुड़े मामले में उनकी संपत्तियों पर जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है.

नवंबर 2025 में भी कुर्क की गई थीं संपत्तियां

ईडी ने इससे पहले नवंबर 2025 में चैतन्य बघेल की करीब 61.20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था. मार्च 2026 में पीएमएलए के न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने इस कार्रवाई को मंजूरी दे दी थी. कुर्क की गई संपत्तियों में 59.96 करोड़ रुपये मूल्य के 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल बताए गए थे. इसके अलावा 1.24 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट भी इस कार्रवाई के दायरे में थे.

यह भी पढ़ें : CG News: जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा पर सरकार का जोर, छात्रवृत्ति से लेकर स्मार्ट क्लास तक मिल रहीं सुविधाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें