CG News: छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय छठ महापर्व का सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ. सुबह की पहली किरण के साथ प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छठी मैया के जयकारे गूंजने लगे. व्रतियों ने नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इसी के साथ करीब 36 घंटे तक चलने वाला निर्जला उपवास पूरा हुआ. सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.

डूबते सूरज को अर्घ्य... अब भोर का इंतजार! देखें लोक आस्था के पर्व छठ की  तस्वीरें - News AajTak

रायगढ़ में सबसे पहले हुआ सूर्योदय

प्रदेश में सबसे पहले रायगढ़ में सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर सूरज दिखाई दिया. केलो नदी के किनारे सुबह होने से पहले ही बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु पहुंच चुके थे. सूर्योदय होते ही लोगों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान महिलाओं ने बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल, गन्ना और पूजन सामग्री सजाकर पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की. घाट पर छठी मैया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा.

छठ महापर्व पर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, थोड़ी देर में दिया जाएगा  अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य - chhath puja 2025 36hour fast begins evening  prayers to sun in dehradun

अरपा घाट पर रात से ही जुटने लगे थे श्रद्धालु

बिलासपुर के अरपा घाट पर छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. यहां देर रात से ही व्रतियों और उनके परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया था. तड़के करीब ढाई बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही और सुबह तक घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. महिलाओं ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की. अंबिकापुर के शंकर घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में हिस्सा लिया.

सरगुजा में उगते सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर और भिलाई के घाटों पर भी दिखा आस्था का सैलाब

राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर छठ पूजा को लेकर रातभर रौनक बनी रही. घाट पर पारंपरिक छठ गीतों के बीच श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे रहे. सुबह सूर्य निकलने के बाद व्रतियों ने अर्घ्य दिया, जिसके बाद हवन और छठी मैया की आराधना की गई. वहीं, भिलाई के छावनी घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची. पूरे आयोजन के दौरान घाटों पर धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली.

जशपुर में भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ

36 घंटे के कठिन व्रत के बाद बांटा गया प्रसाद

छठ महापर्व में व्रतियों ने लगातार 36 घंटे तक अन्न और जल का त्याग कर उपवास रखा. अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया गया. कई व्रती महिलाओं के लिए यह भावुक पल भी रहा. पूजा पूरी होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं. यह व्रत संतान की लंबी आयु, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और घर में सुख-शांति की कामना के लिए किया जाता है. घाटों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहीं.

छठ पूजा :उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ पर्व, व्रती महिलाओं ने की  परिवार की सुख-समृद्धि की कामना - Chhath Puja 2025: Devotees Offer Morning  Arghya To Rising Sun ...

मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छठ श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसका छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं में भी विशेष स्थान है. इस अवसर पर माताएं और बहनें कठिन व्रत रखकर अपने परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं. मुख्यमंत्री ने छठी मैया और सूर्यदेव से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय आज बिलासपुर को देंगे विकास कार्यों की सौगात, 16 परियोजनाओं का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व की धूम, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ पूरा”

Leave a Comment

और पढ़ें