Rewa News: जेपी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुई घटना

Rewa News: जेपी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुई घटना

Rewa News: जेपी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुई घटना

Rewa News: रीवा में सोमवार सुबह जेपी मोड़ के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और हाइवा का पहिया उसकी कमर के नीचे से गुजर गया. बाइक पर मौजूद महिला का भाई और एक छोटी बच्ची भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है.

भाई और बच्ची के साथ मंदिर जा रही थी महिला

घायल महिला की पहचान सिरमौर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव की रहने वाली रिवांगी सेन के रूप में हुई है. वह अपने भाई और एक छोटी बच्ची के साथ बाइक से अमरैया से चिरहुला मंदिर जा रही थी. सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 32 मिनट पर जेपी मोड़ के पास पीछे से आए हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया.

तीनों का अस्पताल में इलाज

दुर्घटना में रिवांगी सेन को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों में सगे भाई-बहन और एक छोटी बच्ची शामिल हैं. तीनों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा को कब्जे में ले लिया. बताया जा रहा है कि चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर भी दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

ओवरटेक करने के दौरान बिगड़ा बाइक का संतुलन

स्थानीय निवासी गोलू प्रजापति के अनुसार, घटना के समय सड़क पर दोनों तरफ से वाहन आ रहे थे. इसी दौरान बाइक सवारों ने आगे निकलने की कोशिश की और हाइवा चालक ने भी ओवरटेक करना शुरू कर दिया. इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवा की चपेट में आ गई. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, टक्कर के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ा दिया, जिससे बाइक सवार तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष पर महिला डॉक्टर से अभद्रता के आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रों का प्रदर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: जेपी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुई घटना”

Leave a Comment

और पढ़ें