Rewa News: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, हितग्राहियों से होगी राशि की वसूली

Rewa News: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, हितग्राहियों से होगी राशि की वसूली

Rewa News: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, हितग्राहियों से होगी राशि की वसूली

Rewa News: रीवा संभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिन हितग्राहियों ने आवास बनाने के लिए सरकारी राशि तो प्राप्त कर ली, लेकिन अब तक मकान का निर्माण पूरा नहीं किया है, उनसे आवंटित रकम वापस लेने की तैयारी है. इस संबंध में संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजना के अधूरे निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे कराए जाएं और लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी भी तय की जाए.

Pradhan Mantri Awas Yojana 2.0 : 1 करोड़ नए घरों के लिए पीएम आवास योजना में  शुरू हुए आवेदन, इस तरह करें अप्लाई - India TV Hindi

हितग्राहियों से होगी सरकारी राशि की वसूली

बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने जिला पंचायत और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरे और तीसरे चरण पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों ने आवास निर्माण की राशि लेने के बावजूद मकान नहीं बनाया या निर्माण पूरा करने में रुचि नहीं दिखाई, उनसे प्राथमिकता के आधार पर राशि वापस लेकर जमा कराई जाए. इसके साथ ही जिन स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरा है, वहां सचिव और रोजगार सहायक की जिम्मेदारी तय कर उनका वेतन काटने की कार्रवाई भी की जाए.

सतना और सीधी में करीब एक हजार आवास अधूरे

समीक्षा के दौरान सामने आया कि सतना और सीधी जिले में करीब एक हजार प्रधानमंत्री आवास ऐसे हैं, जिनका निर्माण अधूरा है या काम शुरू ही नहीं हुआ है. इस स्थिति पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरे नहीं कराए गए तो दोनों जिलों के जनपद पंचायत सीईओ का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी. उचेहरा में आवास निर्माण की धीमी प्रगति मिलने पर विकासखंड समन्वयक का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए. वहीं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सिंगरौली जिले के काम की सराहना की गई, जबकि धरती आबा योजना के आवास निर्माण में रीवा जिले की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया गया.

PM Awas Yojana: पैसे लिए, घर नहीं बनाए, अब होगी कार्रवाई! पीएम आवास योजना  के लापरवाह लाभुकों पर दर्ज होगी FIR

स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की होगी जांच

बैठक में स्कूलों में वितरित होने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का मुद्दा भी उठा. कमिश्नर ने कहा कि भ्रमण के दौरान कई जगह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली है. उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने और बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भोजन की गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही न हो.

पेयजल टंकियों के निर्माण में बाधा डालने वालों पर FIR के निर्देश

नलजल योजना की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जमीन की समस्या के कारण पेयजल टंकियों का निर्माण नहीं रुकना चाहिए. जिन स्थानों पर टंकी निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है, वहां किसी व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न करने पर उसके खिलाफ FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि निर्धारित जमीन पर ही टंकी का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही सभी जिलों को लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत निर्माण पूरा करने और कार्य पूर्ण होने के बाद पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतों को सौंपने के निर्देश दिए.

In 21 puns, 257 people picked up the amount in the Prime Minister's housing  scheme but did not get the house built.

गौशालाओं और बगिया निर्माण में लापरवाही पर भी कार्रवाई

कमिश्नर ने पूर्ण हो चुकी गौशालाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के साथ वहां बिजली, पानी और पर्याप्त चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. एक बगिया मां के नाम योजना की समीक्षा में उन्होंने पाया कि कई हितग्राहियों ने बगिया निर्माण और पौधारोपण का काम पूरा नहीं किया है. इस पर नाराजगी जताते हुए ऐसे हितग्राहियों से राशि वापस लेने के निर्देश दिए गए. मैहर, सतना और सीधी में पौधारोपण की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया गया. मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत डीपीआर तैयार कर कार्य कराने को कहा गया.

काम नहीं करने वालों पर रिकवरी और जेल की कार्रवाई

बैठक में कमिश्नर ने अधिकारियों को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने धारा 40 के तहत शासकीय कर्तव्यों का पालन नहीं करने वालों को पद से हटाने के अधिकार का प्रभावी उपयोग करने को कहा. वहीं धारा 89 और 92 के तहत सरकारी राशि लेने के बावजूद काम पूरा नहीं करने वाले व्यक्तियों से वसूली करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने ऐसे मामलों में सिविल जेल भेजने की कार्रवाई को प्राथमिकता देने और सरकारी धन की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें : Satna News: विट्स कॉलेज में सुनंदा शर्मा के कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़, गेट नंबर-2 पर धक्का-मुक्की और सड़कों पर लगा जाम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, हितग्राहियों से होगी राशि की वसूली”

Leave a Comment

और पढ़ें