CG News: बस्तर में किसानों के लिए नई व्यवस्था, गांव में ही 3850 क्विंटल मक्के की हुई खरीदी

CG News: बस्तर में किसानों के लिए नई व्यवस्था, गांव में ही 3850 क्विंटल मक्के की हुई खरीदी

CG News: बस्तर में किसानों के लिए नई व्यवस्था, गांव में ही 3850 क्विंटल मक्के की हुई खरीदी

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अब दूर स्थित मंडियों तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी बिहान के तहत गठित किसान उत्पादक संगठन, एफपीओ गांवों में ही किसानों से मक्के की खरीदी कर रहे हैं. बकावंड और दरभा विकासखंड में शुरू की गई इस व्यवस्था से किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार मिल रहा है. इससे परिवहन का खर्च कम होने के साथ उपज का उचित मूल्य मिलने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

दो एफपीओ ने खरीदा 3850 क्विंटल मक्का

इस पहल के तहत बिहान से जुड़ी दो किसान उत्पादक कंपनियों ने अब तक कुल 3850 क्विंटल मक्के की खरीदी की है. इनमें बकावंड की लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और दरभा की मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी शामिल हैं. दोनों संगठनों ने उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों से मक्का खरीदा और इसके बाद स्थानीय खरीदार सोमानी चंदन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड को बिक्री की. इस व्यवस्था के जरिए किसानों और व्यापारियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

किसानों का समय और पैसा दोनों बचेंगे

गांव में ही मक्के की खरीदी होने से किसानों को अपनी उपज लेकर दूर की मंडियों तक पहुंचने की जरूरत कम हो रही है. इससे परिवहन पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बच रहा है, वहीं मंडियों में अपनी बारी का इंतजार करने में लगने वाला समय भी कम हो रहा है. एफपीओ के माध्यम से स्थानीय स्तर पर खरीद और बिक्री की व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि किसानों को बेहतर कीमत मिल सके और बिचौलियों पर उनकी निर्भरता घटाई जा सके.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

अब खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने की तैयारी

मक्का खरीदी की व्यवस्था शुरू करने के बाद दोनों किसान उत्पादक कंपनियां किसानों को खेती के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं. इसके तहत खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयां उचित दरों पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है. इस सुविधा को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से कृषि विभाग के अधीन संस्था इफको से पीओएस मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है. मशीन मिलने के बाद एफपीओ के जरिए किसानों को कृषि सामग्री मुहैया कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

एफपीओ के पदाधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है. इसके जरिए किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ खेती से संबंधित जरूरी संसाधन भी एक ही माध्यम से मुहैया कराने की योजना है. इससे किसानों को फसल की बिक्री और कृषि सामग्री की खरीद, दोनों में सुविधा मिल सकेगी.

बस्तर में 'बिहान' की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले

स्थानीय स्तर पर बढ़ रही किसानों की भागीदारी

इस पहल को जमीन पर उतारने में बिहान के विकासखंड स्तरीय कर्मचारियों, एफपीओ के निदेशक मंडल, उत्पादक समूहों के सदस्यों और स्थानीय किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. गांवों में खरीदी केंद्रित व्यवस्था और आगे कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की योजना से किसानों को कई स्तरों पर लाभ मिलने की उम्मीद है. बस्तर में शुरू हुई यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, बाजार तक उनकी पहुंच आसान बनाने और खेती से जुड़ी सुविधाओं को गांव के करीब लाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की 6066 सीटें खाली, 10 परसेंटाइल वाले छात्रों को भी मिलेगा एडमिशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: बस्तर में किसानों के लिए नई व्यवस्था, गांव में ही 3850 क्विंटल मक्के की हुई खरीदी”

Leave a Comment

और पढ़ें