MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी बैठक

MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी बैठक

MP News: मोहन कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव, अब इस दिन होगी बैठक

MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब यह बैठक 23 नवंबर को आयोजित होगी. पहले बैठक मंगलवार को होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले कराने का कार्यक्रम तय किया गया है. बैठक की तारीख में बदलाव के पीछे 24 नवंबर को पड़ने वाला सार्वजनिक अवकाश प्रमुख वजह बताया जा रहा है.

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 620 करोड़ की 2 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी,  सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री मुफ्त होगी - India TV Hindi

सार्वजनिक अवकाश के कारण बदली तारीख

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कैबिनेट बैठक सोमवार, 23 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य शामिल होंगे.

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को मिलेगी फटाफट मदद, मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मंदसौर में हुई थी पिछली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक

इससे पहले 18 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध पर विशेष डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी.

मध्य प्रदेश में बढ़ी तबादलों की तारीख, कैबिनेट बैठक में मोहन यादव का अहम  फैसला

पिछली बैठक में हुए थे कई बड़े फैसले

मंदसौर में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान प्रदेश में नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने, पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना और दो बच्चों के नियम यानी टू चाइल्ड रूल में ढील देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. अब 23 नवंबर को होने वाली अगली कैबिनेट बैठक पर भी प्रदेश की नजरें टिकी हैं. माना जा रहा है कि इसमें सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकती है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में नया कॉलेज खोलना हुआ ऑनलाइन, 2027-28 सत्र से लागू होंगे नए नियम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें