CG News: रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026, 16 मुख्य श्रेणियों में सम्मानित होंगे डिजिटल क्रिएटर्स

CG News: रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026, 16 मुख्य श्रेणियों में सम्मानित होंगे डिजिटल क्रिएटर्स

CG News: रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026, 16 मुख्य श्रेणियों में सम्मानित होंगे डिजिटल क्रिएटर्स

CG News: छत्तीसगढ़ के डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है. राजधानी रायपुर में कल छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करेंगे. आयोजन को लेकर युवा कंटेंट क्रिएटर्स में खासा उत्साह है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागी इस समारोह में शामिल होंगे.

16 मुख्य श्रेणियों में मिलेंगे अवॉर्ड

इस समारोह में डिजिटल क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को कुल 16 मुख्य अवॉर्ड और 46 उपश्रेणियों के तहत सम्मान दिया जाएगा. इसमें एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रैवल, टेक्नोलॉजी, फैशन, कॉमेडी, मोटिवेशन और सोशल अवेयरनेस जैसे क्षेत्र शामिल हैं. विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र के साथ 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, लोगों  से की ये अपील

नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की भी रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम का एक खास आकर्षण नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड के छह विजेताओं की भागीदारी होगी. ये प्रतिभाशाली क्रिएटर्स अपने अनुभव साझा करेंगे और प्रदेश के उभरते डिजिटल कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे. इसके अलावा मशहूर डिजिटल क्रिएटर राज शमानी और आरजे शरत भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे. वे युवाओं को बताएंगे कि किस तरह कंटेंट क्रिएशन को एक व्यवस्थित और सफल करियर के रूप में विकसित किया जा सकता है.

भजन क्लबिंग में दिखेगा अनोखा संगम

अवॉर्ड समारोह में सम्मान के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी खास इंतजाम किया गया है. कार्यक्रम में भजन क्लबिंग का आयोजन होगा, जहां भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत शैली का अनूठा मेल देखने को मिलेगा. इस पहल के जरिए युवाओं को संगीत के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, समारोह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण बस्तर रैम्प वॉक होगा. इसके माध्यम से आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक पहनावे और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक विरासत को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा. रैम्प वॉक में प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक पहचान की झलक देखने को मिलेगी.

युवाओं को मिलेगा नया मंच

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 को प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है. इस आयोजन के जरिए न सिर्फ प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी, बल्कि नए क्रिएटर्स को अनुभवी लोगों से सीखने और डिजिटल क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी. अब नजरें रायपुर में होने वाले इस आयोजन पर हैं, जहां डिजिटल प्रतिभा के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और रचनात्मकता का भी संगम देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सलवाद से उबरते बस्तर को मिलेगी बड़ी सौगात, जगदलपुर से वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी तेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026, 16 मुख्य श्रेणियों में सम्मानित होंगे डिजिटल क्रिएटर्स”

Leave a Comment

और पढ़ें