Sidhi News: सीधी में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, सरपंच और सब इंजीनियर पर मिलीभगत के आरोप

Sidhi News: सीधी में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, सरपंच और सब इंजीनियर पर मिलीभगत के आरोप

Sidhi News: सीधी में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, सरपंच और सब इंजीनियर पर मिलीभगत के आरोप

Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चोभरा में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने सरपंच रामस्वरूप यादव और सब इंजीनियर अमर सिंह पर मिलीभगत कर बिना प्रस्ताव के मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने के आरोप लगाए हैं. मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ के पास शिकायत दर्ज कराई और पंचायत में कराए गए करीब छह निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की.

छह लाख में तीन नाडेप

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में करीब छह लाख रुपए की लागत से तीन नाडेप का निर्माण कराया गया है. वहीं, लगभग 14 लाख रुपए खर्च कर बनाई गई सीसी सड़क की हालत महज एक साल में खराब होने लगी है. सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा करीब तीन लाख रुपए की लागत से नाली का निर्माण कराया गया है, जिसकी दिशा को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है, गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग रामभद्र ने बताया कि नाली का पानी घरों की ओर से होकर पुल की तरफ जाना चाहिए था, लेकिन निर्माण गलत दिशा में करा दिया गया. इससे पानी उल्टी दिशा में बहकर उनके घर में प्रवेश कर सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सब इंजीनियर समेत कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा.

सरपंच और इंजीनियर पर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सब इंजीनियर अमर सिंह और सरपंच रामस्वरूप यादव की मिलीभगत से पंचायत में मनमाने तरीके से काम कराए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों का मूल्यांकन भी खुद ही कराकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई जाती है. शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

14 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल।

इंजीनियर ने दी सफाई

ग्रामीणों के आरोपों पर सब इंजीनियर अमर सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों का मूल्यांकन करना उनकी जिम्मेदारी है. यदि कोई कार्य कराया गया है तो उसका मूल्यांकन कर भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी को भी शिकायत करनी है तो वह शिकायत कर सकता है. हालांकि, ग्रामीणों की ओर से उठाए गए निर्माण गुणवत्ता और कार्यों की वास्तविकता से जुड़े सवालों पर जांच की मांग बनी हुई है.

पहले भी भेजे गए कार्रवाई के प्रस्ताव

मामले में रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के सीईओ डॉ. हरीश केसरवानी ने बताया कि सब इंजीनियर अमर सिंह के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं. उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए कई बार प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत स्तर पर भेजे गए हैं, लेकिन अब तक वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में चोभरा पंचायत के ग्रामीणों की नई शिकायत के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कथित अनियमितताओं को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 58 यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से भिड़ी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, सरपंच और सब इंजीनियर पर मिलीभगत के आरोप”

Leave a Comment

और पढ़ें