MP Holiday Calendar 2027: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को नए साल में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, मार्च और अप्रैल में लंबे वीकेंड का मौका
MP Holiday Calendar 2027: नए साल 2027 के आगमन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. साल 2026 विदा होने वाला है और इसके साथ ही नए साल की शुरुआत होगी. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए आने वाला साल छुट्टियों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है. राज्य सरकार की ओर से जारी 2027 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारियों को पूरे साल में कुल 121 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी. यानी 365 दिनों में से सरकारी कर्मचारियों को करीब 244 दिन काम करना होगा, जबकि शेष दिनों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

मार्च में 9 दिन की छुट्टी
साल 2027 में मार्च का महीना सरकारी कर्मचारियों के लिए लंबे ब्रेक का शानदार मौका लेकर आ रहा है. 20 मार्च से 28 मार्च तक लगातार 9 दिनों की छुट्टी का लाभ लिया जा सकता है. इस अवधि में 20 और 21 मार्च को शनिवार और रविवार रहेगा. इसके बाद 22 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा. वहीं 27 और 28 मार्च को फिर सप्ताहांत की छुट्टियां पड़ेंगी. ऐसे में अगर कर्मचारी 23 और 25 मार्च की अतिरिक्त छुट्टी ले लेते हैं, तो उन्हें लगातार 9 दिन का अवकाश मिल सकता है.
![]()
अप्रैल में भी लंबे वीकेंड
मार्च के बाद अप्रैल का महीना भी छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. इस महीने सरकारी कर्मचारियों को दो अलग-अलग मौकों पर लंबा ब्रेक मिल सकता है. महीने के पहले सप्ताह में गुड़ी पड़वा और चेटीचंड के आसपास केवल एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेने पर लगातार 5 दिनों का अवकाश बनाया जा सकता है. वहीं महीने के मध्य में अंबेडकर जयंती, रामनवमी और महावीर जयंती के आसपास एक दिन की छुट्टी लेकर 6 दिनों तक का लंबा ब्रेक लेने का मौका मिल सकता है.

वीकेंड पर पड़ेंगे बड़े त्योहार
हालांकि 2027 में कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व ऐसे भी हैं, जो शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रविवार के दिन मनाया जाएगा. वहीं दशहरा 9 अक्टूबर को शनिवार के दिन पड़ेगा. ऐसे में इन दोनों अवसरों पर सरकारी कर्मचारियों को सप्ताहांत के अलावा अलग से अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश सरकार का 2027 का अवकाश कैलेंडर सरकारी कर्मचारियों के लिए कई लंबे वीकेंड लेकर आ रहा है. खासतौर पर मार्च और अप्रैल में छुट्टियों को सही तरीके से व्यवस्थित करने पर लगातार कई दिनों का अवकाश मिल सकता है. हालांकि अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को संबंधित नियमों के अनुसार अवकाश स्वीकृत कराना होगा.
यह भी पढ़ें : MP Police Constable Exam 2026: आरक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी, जानें एडमिट कार्ड और परीक्षा का पूरा शेड्यूल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
