CG Dhan Kharidi 2026-27: छत्तीसगढ़ में 9 दिन में 2.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 70 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान
CG Dhan Kharidi 2026-27: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है. खरीदी शुरू होने के महज 9 दिनों के भीतर प्रदेश में 2 लाख 78 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है. 23 नवंबर तक 70 हजार 979 से ज्यादा किसान अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर बेच चुके हैं. खरीदी के शुरुआती आंकड़े प्रदेश में अभियान की बढ़ती रफ्तार को दर्शा रहे हैं.
![]()
एक दिन में 63 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा खरीदी
धान खरीदी के आंकड़ों के मुताबिक, 23 नवंबर को अकेले एक दिन में करीब 63 हजार 074 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई. वहीं खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. बड़ी संख्या में किसानों के पंजीयन को देखते हुए सरकार ने खरीदी व्यवस्था का विस्तार भी किया है, धान बेचने वाले किसानों को सहूलियत देने के उद्देश्य से प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं. अब राज्यभर में कुल 2,461 केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े और खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो.

पांच लाख से अधिक ऑनलाइन टोकन जारी
धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के तहत अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं. इस व्यवस्था के माध्यम से किसान अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित तारीख और समय प्राप्त कर सकते हैं. सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, सरकार ने किसानों के लिए आदान सहायता से जुड़ी व्यवस्था भी रखी है. इसके तहत यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के बराबर की आदान सहायता राशि उसे प्रदान की जाएगी. इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को निर्धारित अधिकतम सीमा के अनुसार आर्थिक लाभ उपलब्ध कराना है.
![]()
उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर बारदाने की उपलब्धता, धान की तौल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया है. सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से संचालित की जाएगी, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें : CG News: चुनाव से पहले रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरोदा को CM साय की बड़ी सौगात, वाटर प्लांट से सड़क और स्टेडियम तक कई घोषणाएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG Dhan Kharidi 2026-27: छत्तीसगढ़ में 9 दिन में 2.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 70 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान”