CG News: दुर्ग और बालोद में 35 जीवों के पारंपरिक औषधीय उपयोग की पहचान, 67 स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा ज्ञान शोध में दर्ज

CG News: दुर्ग और बालोद में 35 जीवों के पारंपरिक औषधीय उपयोग की पहचान, 67 स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा ज्ञान शोध में दर्ज

CG News: दुर्ग और बालोद में 35 जीवों के पारंपरिक औषधीय उपयोग की पहचान, 67 स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा ज्ञान शोध में दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिलों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को लेकर एक महत्वपूर्ण शोध सामने आया है. अध्ययन में ऐसे 35 जीवों की पहचान की गई है, जिनका उपयोग स्थानीय समुदायों में अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के पारंपरिक उपचार के लिए किया जाता रहा है. शोधकर्ताओं ने इन जीवों से जुड़े औषधीय उपयोगों के माध्यम से कुल 67 स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दर्ज की है.

स्तनधारी जीवों की संख्या सबसे ज्यादा

अध्ययन के अनुसार, पहचाने गए 35 जीवों में स्तनधारियों की संख्या सबसे अधिक 14 है. इसके अलावा पक्षियों की सात, सरीसृपों की सात, मछलियों की चार और उभयचरों की तीन प्रजातियां शामिल हैं. शोध में इन सभी जीव वर्गों के पारंपरिक औषधीय उपयोगों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें सरीसृपों का औषधीय उपयोग मूल्य अन्य वर्गों की तुलना में अधिक पाया गया, शोध में जिन जीवों के पारंपरिक उपयोग की जानकारी मिली है, उनमें सांप, मेंढक, उल्लू, कौआ, मछली, गाय, बकरी और अन्य जीव शामिल हैं. स्तनधारी वर्ग में भालू, बिल्ली, ऊंट, बकरी, गाय, भैंस, गिलहरी, मनुष्य, खरगोश, भेड़, गधा, चूहा, छछूंदर और साही का उल्लेख किया गया है.

पक्षियों और सरीसृपों की प्रजातियां

पक्षियों की श्रेणी में कौआ, बतख, मुर्गी, चील, उल्लू, कबूतर और गौरैया को शामिल किया गया है. वहीं सरीसृपों में नाग, वाइपर, धामन, अजगर, माबुया छिपकली, गोह और कछुए का उल्लेख है. शोधकर्ताओं के अनुसार, पारंपरिक उपचार पद्धतियों में इन जीवों से जुड़े अलग-अलग उपयोग समुदायों में प्रचलित रहे हैं, अध्ययन में उभयचर वर्ग के अंतर्गत मेंढक, टोड और वृक्ष मेंढक की पहचान की गई है. वहीं मछलियों में ईल, रोहू, मांगुर और स्नेकहेड मुरेल को शामिल किया गया है. इस तरह शोध में जलीय जीवों और जमीन पर पाए जाने वाले जीवों से संबंधित पारंपरिक औषधीय जानकारियों को भी दर्ज किया गया है.

67 स्वास्थ्य समस्याओं का किया गया उल्लेख

शोध में इन जीवों से जुड़े पारंपरिक उपचारों के तहत 67 स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी सामने आई है. इनमें गठिया, अस्थमा, दस्त, पेट दर्द, त्वचा रोग, जलने की चोट, सामान्य कमजोरी, आंखों की समस्या, पीलिया, लकवा और क्षय रोग जैसी समस्याएं शामिल हैं. इसके अलावा खांसी, घाव, मलेरिया, बवासीर और मधुमेह से संबंधित पारंपरिक उपयोगों का भी उल्लेख किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

यह अध्ययन 19 नवंबर को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन इन एप्लाइड साइंस में प्रकाशित हुआ है. इसके लेखक डॉ. ओंकार प्रसाद चंद्र और डॉ. यासर कुरैशी हैं. डॉ. ओंकार प्रसाद चंद्र स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदिया शासकीय महाविद्यालय, निकुम, दुर्ग से जुड़े हैं, जबकि डॉ. यासर कुरैशी शासकीय महाविद्यालय, खेरथा, बालोद से संबद्ध हैं, शोधकर्ताओं ने पारंपरिक औषधीय ज्ञान के संरक्षण को लेकर भी चिंता जताई है. उनके मुताबिक, यह जानकारी मुख्य रूप से मौखिक रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती रही है. पर्याप्त दस्तावेजीकरण नहीं होने के कारण इसके धीरे-धीरे समाप्त होने का खतरा है. नई पीढ़ी में पारंपरिक उपचार पद्धतियों के प्रति घटती रुचि भी इसकी एक वजह मानी गई है.

वैज्ञानिक शोध और दस्तावेजीकरण पर जोर

अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि स्थानीय समुदायों में मौजूद पारंपरिक औषधीय ज्ञान को व्यवस्थित तरीके से दस्तावेजों में दर्ज किया जाना चाहिए. साथ ही जीवों से प्राप्त पदार्थों की औषधीय संभावनाओं को समझने के लिए वैज्ञानिक स्तर पर शोध की जरूरत बताई गई है. हालांकि, अध्ययन में दर्ज पारंपरिक उपयोगों को प्रमाणित चिकित्सा उपचार नहीं माना जाना चाहिए, इनके प्रभाव और सुरक्षा की वैज्ञानिक पुष्टि जरूरी है.

यह भी पढ़ें : CG Dhan Kharidi 2026-27: छत्तीसगढ़ में 9 दिन में 2.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 70 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: दुर्ग और बालोद में 35 जीवों के पारंपरिक औषधीय उपयोग की पहचान, 67 स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा ज्ञान शोध में दर्ज”

Leave a Comment

और पढ़ें