CG News: प्रकाश पर्व पर भिलाई के गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री साय, गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नवाया शीश, प्रदेश की खुशहाली की कामना
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर भिलाई के सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंगसभा पहुंचे. यहां आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में उन्होंने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

गुरुद्वारे में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुद्वारा श्री सिंगसभा में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने सिख समाज के लोगों से मुलाकात की और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं. उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने भी गुरुद्वारे में मत्था टेककर अपनी श्रद्धा व्यक्त की.
गुरु नानक देव जी के संदेशों को किया याद
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर एकत्रित होना सभी के लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के दिन पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष अनुभव है. गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है.

सिख समाज को दी पर्व की बधाई
मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उन्हें निरंतर मिलता रहे. इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों के प्रति सम्मान और अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की, गुरुद्वारा श्री सिंगसभा में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धाभाव से लंगर में हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया. प्रकाश पर्व के इस आयोजन में धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला.
समारोह में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे. इसके अलावा संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी और श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए.
यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग और बालोद में 35 जीवों के पारंपरिक औषधीय उपयोग की पहचान, 67 स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा ज्ञान शोध में दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
