CG News: संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का आयोजन, बाबा साहेब के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर डिप्टी CM का हमला

CG News: संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का आयोजन, बाबा साहेब के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर डिप्टी CM का हमला

CG News: संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का आयोजन, बाबा साहेब के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर डिप्टी CM का हमला

CG News: भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज 26 नवंबर को रायपुर में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा. शहर के रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन में शाम 4 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

संविधान के मूल्यों पर होगा विचार

इस आयोजन का उद्देश्य संविधान की गरिमा, उसके मूल सिद्धांतों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी और भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे, संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश के विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा तथा मोतीलाल साहू शामिल होंगे. इनके अलावा रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

Samvidhan Gaurav Divas Raipur | CM Vishnudev Sai & Dr Bhadauriya Join

अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कार्यक्रम को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का उचित सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया. साव ने कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को उनके रहते यह सम्मान नहीं मिला, जबकि वे इसके हकदार थे. उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित सरकार बनने के बाद बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

नेहरू-गांधी परिवार से तुलना का आरोप

अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर खड़े न हो सकें. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में बाबा साहेब को हराने की साजिश रची थी. साव के मुताबिक, बाबा साहेब के योगदान और उनके सम्मान को लेकर कांग्रेस का रवैया सवालों के घेरे में रहा है, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह संविधान के सम्मान का दावा किस मुंह से करती है. संविधान गौरव दिवस के मौके पर भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों और बाबा साहेब के योगदान को लेकर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: पीएम जनमन योजना से जशपुर को मिली 5 बड़े पुलों की सौगात, 16 करोड़ रुपये से मजबूत होगा सड़क संपर्क

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का आयोजन, बाबा साहेब के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर डिप्टी CM का हमला”

Leave a Comment

और पढ़ें