MP News : एंबुलेंस बनी खतरे की सवारी, उमरिया में मरीजों की जान जोखिम में

MP News : एंबुलेंस बनी खतरे की सवारी, उमरिया में मरीजों की जान जोखिम में

MP News : एंबुलेंस बनी खतरे की सवारी, उमरिया में मरीजों की जान जोखिम में

MP News :  एमपी के उमरिया जिले में 108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा, जिसकी शुरुआत 2013 में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता देने के लिए की गई थी, अब बदहाल स्थिति में है। गाड़ियों का मेंटेनेंस केवल कागज़ों में हो रहा है, कंपनी पर भ्रष्टाचार व लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। जनता ने प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश शासन ने उमरिया जिले की जनता को त्वरित स्वास्थ्य सहायता देने के लिए 27 फरवरी 2013 को जिला चिकित्सालय से संजीवनी 108 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया था। हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई यह सेवा कभी उम्मीद की किरण मानी जाती थी, लेकिन आज वही सेवा अव्यवस्था और अनदेखी की शिकार हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस (JAES) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, जो वर्तमान में 108 संजीवनी और जननी वाहन सेवा का संचालन कर रही है, उस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। जब से इस कंपनी ने इन सेवाओं की बागडोर संभाली है, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा लगभग ठप हो गई है।

कर्मचारी जोखिम में डाल रहे जान

वाहनों में तैनात चालक और चिकित्सा स्टाफ अपनी और मरीजों की जान जोखिम में डालकर सेवा देने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु जर्जर हालत में मौजूद वाहन समय पर सेवा देने में विफल हो रहे हैं। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा की भरोसेमंद कड़ी मानी जाने वाली 108 सेवा अब लाचार व्यवस्था बनकर रह गई है।

सरकारी मंशा पर पानी फेर रही JAES कंपनी

जिस उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई थी, जनता को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता देना वही आज गंभीर संकट में है। JAES कंपनी की कार्यशैली सरकार की मंशा पर पानी फेरती और जनता के जीवन से खिलवाड़ करती नजर आ रही है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस पूरी व्यवस्था पर तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अगर समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो यह स्थिति जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी गंभीर संकट में डाल सकती है।

यह भी पढ़े : Rewa News : 14 साल का क्रिकेट प्रेमी घर से लापता, पुलिस ने भोपाल से ढूंढ निकाला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें