MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर महीने बहनों के खाते में 1500 रुपए

MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर महीने बहनों के खाते में 1500 रुपए

MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हर महीने बहनों के खाते में 1500 रुपए

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के उन्हेल में लाड़ली बहना योजना पर बड़ी घोषणा की। दीपावली से पहले बहनों के खातों में 1250 रुपए आएंगे, जबकि नवंबर से राशि बढ़कर 1500 रुपए प्रति माह होगी। कुछ पात्रता शर्तें पूरी न करने वाली महिलाओं को इस बार किस्त नहीं मिलेगी।

लाड़ली बहना योजना की अक्टूबर किस्त पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले के उन्हेल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसी मंच से उन्होंने प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों को खुशखबरी और चेतावनी दोनों दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दीपावली से पहले बहनों के खाते में 1500 रुपए पहुंचेंगे। साथ ही यह भी साफ किया कि कुछ महिलाओं को इस बार की किस्त नहीं मिलेगी, इसलिए पात्रता की जांच जरूर कर लें।

दीपावली से पहले आएगी राशि, नवंबर से बढ़ेगी किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार बहनों की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भाई-दूज के बाद से लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। वर्तमान में जो बहनें 1250 रुपए प्राप्त कर रही हैं, उन्हें अब नवंबर से बढ़ी हुई राशि मिलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2028 तक यह राशि 3000 रुपए प्रतिमाह तक पहुंचाई जाएगी। इस बार अक्टूबर की किस्त दीपावली से पहले आने की उम्मीद है, जबकि नवंबर माह से नई राशि ट्रांसफर की जाएगी।

किन बहनों को नहीं मिलेगी इस बार की किस्त

सूत्रों के अनुसार, जिन बहनों के दस्तावेज अधूरे हैं या जिनके बैंक खाते में KYC या लिंकिंग की समस्या है, उन्हें इस बार की राशि नहीं मिल पाएगी। शासन ने ऐसे मामलों को सुधारने के लिए पोर्टल पर सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आम तौर पर लाड़ली बहना की राशि हर महीने की 15 तारीख तक ट्रांसफर होती है। पिछली बार यह राशि 12 सितंबर को जारी की गई थी। इस बार अनुमान है कि दीपावली के पहले सप्ताह में भुगतान किया जाएगा, जिससे बहनों की त्योहारों की खुशियां दुगनी हो जाएंगी।

यह भी पढ़े : MP News: मप्र के बेटे जितेंद्र कुमार ने MPPSC परीक्षा में हासिल की सफलता

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें