MP News: MP कर्मचारियों ने दीपावली से पहले DA और बोनस की मांग की

MP News: MP कर्मचारियों ने दीपावली से पहले DA और बोनस की मांग की

MP News: MP कर्मचारियों ने दीपावली से पहले DA और बोनस की मांग की

MP News: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों ने दीपावली से पहले 3% महंगाई भत्ता (DA), महंगाई राहत (DR) और बोनस देने की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव से की है। वर्तमान में कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 1996 से बोनस बंद है, इसे बहाल किया जाए और 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिले।

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों के लिए दिवाली  बोनस! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा | 7th Pay Commission DA Hike Diwali Bonus to  Employees Central Govt Increase 3 Percent

MP कर्मचारियों ने रखी अपनी मांग

केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता DA और महंगाई राहत DR दिए जाने के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारी भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दीपावली से पहले 3% डीए एवं डीआर और बोनस देने की मांग की है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह लाभ समय पर दिया जाए, ताकि परिवार त्योहार खुशियों के साथ मना सकें।

10 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि दीपावली पर घरों में खर्च बढ़ जाता है, इसलिए सरकार को कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के लिए बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत जारी करनी चाहिए। प्रदेश के कर्मचारियों को वर्तमान में 55% डीए मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3% बढ़ोतरी के बाद 58% डीए मिल रही है। जुलाई 2025 से मध्यप्रदेश में भी डीए ड्यू है।

29 साल से बंद बोनस की मांग फिर उठी

कर्मचारी संगठनों ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्ष 1996 से बोनस बंद है। उस समय कर्मचारियों को 1079 रुपए तक बोनस मिलता था। केंद्र और रेलवे आज भी अपने कर्मचारियों को दीपावली बोनस दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। संगठन उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव दीपावली से पहले राहत का ऐलान करेंगे और कर्मचारियों के त्योहार की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

यह भी पढ़े : Satna News: सतना में पुलिस वाहन रोककर पीड़ितों की पिटाई, भाजपा नेता के परिजनों पर लगाए आरोप

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें