Rewa News: गृह मंत्री अमित शाह का रीवा दौरा, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
Rewa News: देश के गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को रीवा पहुंचेंगे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे, गृहमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और कार्यक्रम स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
अमित शाह के आगमन से पहले शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री ने अटल पार्क पहुंचकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया, अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए.
प्रतिमा को लेकर आपत्ति
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद भी सामने आया है, कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा बाबा ने धातु की जगह प्लास्टिक प्रतिमा लगाए जाने की आशंका जताते हुए इस पर आपत्ति दर्ज कराई है, उन्होंने इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग बताया.
महापौर बोले – प्लास्टिक प्रतिमा का अनावरण नहीं होने देंगे
महापौर अजय मिश्रा ने कहा कि, धातु की प्रतिमा समय पर तैयार नहीं हो पाई है और उसके स्थान पर प्लास्टिक की प्रतिमा लगाए जाने की बात सामने आई है, उन्होंने कहा कि, मूर्ति निर्माण के लिए नगर निगम पहले ही प्रस्ताव पारित कर एडवांस भुगतान कर चुका है, ऐसे में प्लास्टिक प्रतिमा का अनावरण स्वीकार्य नहीं है.
समय पर होगी स्थापना
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा समय पर स्थापित की जाएगी और 25 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह स्वयं इसका अनावरण करेंगे, उन्होंने कहा कि, गृहमंत्री के रीवा दौरे के दौरान कई विकास योजनाओं की घोषणा भी की जाएगी.
किसान महासम्मेलन में बड़ी सौगात
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, बसामन मामा क्षेत्र में आयोजित किसान महासम्मेलन में किसानों को बड़ी सौगात दी जाएगी, इस कार्यक्रम में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा, उन्होंने बताया कि, क्षेत्र में मौजूद गोवंश से प्राप्त गोबर और गोमूत्र के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
प्रशासनिक फैसले का इंतजार
महापौर ने बताया कि, इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने कलेक्टर प्रतिभा पाल से चर्चा की है और पत्राचार भी किया जा रहा है, फिलहाल प्लास्टिक प्रतिमा के अनावरण को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : MP News: ग्वालियर में MP ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










