Rewa News: 25 दिसंबर को रीवा आएंगे अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव ने संभाली तैयारियों की कमान

Rewa News: 25 दिसंबर को रीवा आएंगे अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव ने संभाली तैयारियों की कमान

Rewa News: 25 दिसंबर को रीवा आएंगे अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव ने संभाली तैयारियों की कमान

Rewa News: रीवा सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि संस्कृति, किसान और विकास की पहचान है, आगामी 25 दिसंबर को जब देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रीवा पहुंचेंगे, तो यह दौरा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला अवसर माना जा रहा है, ऐतिहासिक नगरी रीवा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति और विकास संवाद का केंद्र बनने जा रही है.

CM मोहन ने ली समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस दौरे की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, इसी क्रम में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा जिला प्रशासन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि, किसी भी स्तर पर कोई चूक स्वीकार्य नहीं होगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह दौरा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों, कृषि नवाचार, गोवंश संरक्षण और रीवा संभाग के समग्र विकास से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी विभाग समन्वय, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें.

विशाल किसान सम्मेलन पर जोर

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बसामन मामा गोवंश वन्य विहार में आयोजित होने वाले विशाल किसान सम्मेलन की तैयारियों पर जोर दिया, उन्होंने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर सेफ्टी और आपातकालीन प्रबंधन जैसी सभी व्यवस्थाएं समय से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए.

25 दिसंबर को अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सीएम  मोहन यादव ने संभाली तैयारियों की कमान amit shah mp visit rewa farmers  conference cm ...

केंद्रीय गृह मंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सबसे पहले बसामन मामा गोवंश वन्य विहार पहुंचेंगे, जहां वे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की सोच से अवगत कराएंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह सम्मेलन किसानों के लिए व्यावहारिक ज्ञान और प्रेरणा का माध्यम बने.

प्राकृतिक खेती के मॉडल का निरीक्षण

सम्मेलन के दौरान प्राकृतिक खेती के मॉडल का भी निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें रासायनिक मुक्त खेती, देसी बीज, गोवंश आधारित कृषि और पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों को प्रदर्शित किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि, इन मॉडलों को इस तरह प्रस्तुत किया जाए, ताकि किसान इन्हें आसानी से समझकर अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित हों.

बसामन मामा गोवंश वन्य विहार का जिक्र

गोवंश संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, बसामन मामा गोवंश वन्य विहार केवल एक संरक्षित क्षेत्र नहीं, बल्कि ग्रामीण आजीविका, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती का सजीव उदाहरण है, उन्होंने निर्देश दिए कि, गृहमंत्री के दौरे के दौरान गोवंश संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाए.

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण

दौरे के अगले चरण में रीवा शहर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे भावनात्मक और ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि, कार्यक्रम की गरिमा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

सुरक्षा को लेकर विस्तार से निर्देश

मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया समन्वय और आम नागरिकों की सुविधा को लेकर भी विस्तार से निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और जन-सहभागिता से परिपूर्ण होना चाहिए.

समीक्षा बैठक में शामिल हुए अधिकारी

समीक्षा बैठक में कमिश्नर कार्यालय से आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय उपस्थित रहे, वहीं कलेक्ट्रेट के एनआईसी केंद्र से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में बिजली दरें बढ़ने के संकेत, डिस्कॉम ने 10% तक टैरिफ बढ़ाने की मांग की

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें