Damoh News: हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Damoh News: हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Damoh News: हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Damoh News: दमोह जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक के 33KV हाई वोल्टेज बिजली लाइन पर चढ़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

damoh mentally disturb youth climbed 33kv high tension tower Jabalpur rescue team

मौके पर जुटी भीड़ और प्रशासन

वीडियो वायरल होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, ग्रामीणों के अनुसार युवक की पहचान तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी विजय आदिवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

जबलपुर से बुलाई गई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर से विशेष बचाव दल को भी मौके पर बुलाया गया है, जो युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा हुआ है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद करने के आदेश दिए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Ujjain News: रेलवे ने तेज की सिंहस्थ 2028 की तैयारी, उज्जैन में 7800 ट्रेनें चलाने की योजना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें