Bhopal News: भोपाल में डेयरी घोटाला, ED ने मिलावटी उत्पाद और फर्जी निर्यात मामले में दायर की चार्जशीट

Bhopal News: भोपाल में डेयरी घोटाला, ED ने मिलावटी उत्पाद और फर्जी निर्यात मामले में दायर की चार्जशीट

Bhopal News: भोपाल में डेयरी घोटाला, ED ने मिलावटी उत्पाद और फर्जी निर्यात मामले में दायर की चार्जशीट

Bhopal News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मिलावटी डेयरी उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी के खिलाफ PMLA के तहत विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दायर की है।

अदालत ने लिया संज्ञान

ईडी द्वारा 11 मई को दायर की गई इस शिकायत पर विशेष पीएमएलए कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद संज्ञान ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है।

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

मिलावटी डेयरी उत्पादों का खुलासा

जांच में सामने आया है कि कंपनी “मिल्क मैजिक” ब्रांड के नाम से डेयरी उत्पाद तैयार करती थी। आरोप है कि दूध की वसा (Milk Fat) के स्थान पर पाम ऑयल और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। ये उत्पाद न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी निर्यात किए जा रहे थे।

फर्जी रिपोर्ट से हुआ निर्यात

ईडी के अनुसार, कंपनी ने निर्यात की मंजूरी पाने के लिए प्रतिष्ठित लैब्स की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट्स जमा की थीं। जांच में कई रिपोर्ट्स नकली पाई गईं। इसी आधार पर कंपनी ने करीब 19.69 करोड़ रुपए की अवैध कमाई की।

संपत्तियां अटैच, आरोपी गिरफ्तार

एजेंसी ने बताया कि यह राशि “अपराध की आय” (Proceeds of Crime) मानी गई है और कंपनी की कई अचल संपत्तियों को पहले ही अस्थायी रूप से अटैच किया जा चुका है, इस मामले में ईडी ने 13 मार्च 2026 को प्रबंध निदेशक किशन मोदी को गिरफ्तार किया था, जबकि तत्कालीन सीईओ सुनील त्रिपाठी को 20 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

आगे और खुलासों की संभावना

मामले की शुरुआत भोपाल के हबीबगंज थाना और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में दर्ज एफआईआर से हुई थी। ईडी के मुताबिक कंपनी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है, और आने वाले समय में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा वित्तीय कदम, बाजार से 1800 करोड़ रुपए का नया कर्ज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें