CG News: छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना को मिली रफ्तार, 11 लाख से ज्यादा मकानों का निर्माण पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना को मिली रफ्तार, 11 लाख से ज्यादा मकानों का निर्माण पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना को मिली रफ्तार, 11 लाख से ज्यादा मकानों का निर्माण पूरा

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 11 लाख से अधिक मकानों का निर्माण पूरा किया जा चुका है. उपमुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में पात्र परिवारों के लिए 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर निर्माण पूरा करने का संकल्प लिया था.

छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी! PM Awas Yojana में मिलेंगे ₹2.50  लाख, जानिए कौन ले सकता है फायदा और कैसे भरें फॉर्म – पूरी जानकारी यहां

पिछले वित्तीय वर्ष में बड़ी उपलब्धि

उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 5 लाख 92 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा हुआ. सरकार का दावा है कि यह संख्या देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है. वर्ष 2011 और 2018 की पात्रता सूची में शामिल पात्र परिवारों के आवासों को भी स्वीकृति दी जा चुकी है, सरकार के कार्यकाल में पूरे हुए 11 लाख से ज्यादा मकानों में केवल नए स्वीकृत आवास ही शामिल नहीं हैं. इनमें पिछले वर्षों में स्वीकृत लेकिन अलग-अलग कारणों से अधूरे रह गए मकान भी शामिल हैं. सरकार ने ऐसे लंबित आवासों के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराकर निर्माण पूरा कराया है, जिससे लंबे समय से पक्के घर का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिली है.

मुख्यमंत्री आवास और PM जनमन योजना का भी लाभ

विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत करीब 48 हजार मकानों में से लगभग 20 हजार मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है. इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत करीब 23 हजार आवास भी बनाए जा रहे हैं. सरकार के अनुसार, अलग-अलग आवास योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पक्के मकान पहुंचाने का काम जारी है, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में करीब 4 लाख आवासों का निर्माण अभी जारी है. ऐसे में आने वाले समय में पूर्ण आवासों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है. सरकार का कहना है कि नए आवासों के साथ पुराने लंबित मकानों को पूरा करने पर भी लगातार फोकस किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को मिलेगी नई रफ्तार, मार्च 2027 तक 5 लाख घर होंगे Solar से रोशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें