CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे की खास व्यवस्था, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे की खास व्यवस्था, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: रक्षाबंधन पर रेलवे की खास व्यवस्था, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

CG News: रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. 27 से 29 अगस्त 2026 के बीच दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल का संचालन किया जाएगा. इस दौरान ट्रेन के तीन फेरे निर्धारित किए गए हैं.

Rakhi Special Train

इन शहरों के यात्रियों को होगा फायदा

स्पेशल ट्रेन के संचालन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत कई इलाकों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. त्योहार के समय घर जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध होने से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है, गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल सुबह 10:30 बजे दुर्ग स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, कुम्हारी, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा, सक्ती और खरसिया सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी. ट्रेन शाम करीब 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी.

रायगढ़ से शाम को वापसी

वापसी यात्रा के लिए गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल शाम 7:40 बजे रायगढ़ से रवाना होगी. ट्रेन रात 10:20 बजे बिलासपुर, 11:25 बजे भाटापारा और 12:40 बजे रायपुर पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 2 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी, रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे. इनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 SLRD कोच शामिल रहेंगे. रक्षाबंधन के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे की यह व्यवस्था यात्रियों के लिए राहत देने वाली होगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद करेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: चीनी की कीमतों को लेकर बढ़ी चिंता, शिवराज सिंह चौहान ने दिया राहत का भरोसा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें