CG News: रक्षाबंधन से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, CM साय ने किया बड़ा ऐलान
CG News: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की अगली किस्त तय समय से पहले जारी करने की तैयारी में है. सरकार के इस फैसले से योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिलेगी और उनकी खुशियां भी बढ़ेंगी.

30 किस्तों का मिल चुका लाभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अब तक महतारी वंदन योजना की 30 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. इन किस्तों के जरिए करीब 19 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई गई है. सरकार का कहना है कि योजना से प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिल रही है, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 8 अगस्त को जारी की गई थी. इस दौरान करीब 67 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई. अब सितंबर की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले जारी करने की तैयारी है. अगर किस्त पहले जारी होती है, तो महिलाएं त्योहार से पहले इस राशि का इस्तेमाल अपनी जरूरतों के लिए कर सकेंगी.
महिलाओं को आर्थिक मजबूती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. सरकार की कोशिश है कि महिलाओं को आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े. योजना के तहत मिलने वाली सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों के साथ स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं में भी मदद मिल रही है, महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी. इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना, असमानता को कम करना और स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर को बेहतर करना है. योजना की राशि पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है. अब रक्षाबंधन से पहले अगली किस्त जारी होने की उम्मीद से लाखों महिलाओं में खुशी का माहौल है.
यह भी पढ़ें : CG News: कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, जवानों समेत कई लोग घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
