CG News: छत्तीसगढ़ में खनिज चोरी पर शिकंजा, 70 स्मार्ट चेक गेट लगाए जाएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ में खनिज चोरी पर शिकंजा, 70 स्मार्ट चेक गेट लगाए जाएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ में खनिज चोरी पर शिकंजा, 70 स्मार्ट चेक गेट लगाए जाएंगे

CG News: छत्तीसगढ़ में खनिज चोरी और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 70 स्मार्ट चेक गेट स्थापित किए जाएंगे. पहले चरण में रायगढ़, कोरबा, दंतेवाड़ा, बालोद, बलौदाबाजार, सूरजपुर, बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ सहित खनिज बहुल जिलों के प्रमुख मार्गों पर इन्हें लगाया जाएगा. करीब तीन महीने में व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है, ये गेट सोलर और यूपीएस से संचालित होकर 24 घंटे काम करेंगे.

तीन तकनीक से पकड़ी जाएगी गड़बड़ी

स्मार्ट चेक गेट से गुजरते ही वाहन का नंबर, वजन, रॉयल्टी और लदे खनिज की जानकारी दर्ज होगी. इसके लिए एएनपीआर कैमरा, वे-इन-मोशन मशीन और इन्फ्रारेड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. वाहन को रोके बिना वजन की जांच होगी, जबकि नंबर प्लेट और रॉयल्टी का मिलान भी सिस्टम अपने आप करेगा. गड़बड़ी मिलने पर राज्य और जिला कमांड सेंटर को तत्काल अलर्ट भेजा जाएगा.

ग्रेड बदलकर खनिज ले जाना होगा मुश्किल

खनिज की रॉयल्टी में दर्ज ग्रेड और वाहन में मौजूद खनिज के ग्रेड में अंतर करने वालों पर भी अब कार्रवाई की तैयारी है. इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद के सहयोग से जर्मन तकनीक आधारित सिस्टम लाया जा रहा है, जो रॉयल्टी में दर्ज ग्रेड का वास्तविक खनिज से मिलान करेगा. अंतर मिलने पर वाहन को रोका जाएगा और नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा, दावा है कि इस तरह की तकनीक लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा.

कमांड सेंटर से होगी 24 घंटे निगरानी

स्मार्ट चेक गेट की निगरानी के लिए राज्य और जिला स्तर पर कमांड सेंटर बनाए जाएंगे. राज्य स्तर पर खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्था की निगरानी करेंगे, जबकि जिला स्तर पर कलेक्टर और खनिज अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. अवैध परिवहन, रॉयल्टी में गड़बड़ी या ओवरलोडिंग मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, वहीं छह घंटे तक कोई चेक गेट बंद रहने पर संचालन करने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाने का प्रावधान रहेगा.

5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक होंगे नीलाम

छत्तीसगढ़ सरकार खनिज चोरी रोकने के साथ खनिज क्षेत्र में निवेश और वैल्यू चेन को बढ़ाने पर भी जोर दे रही है. नवा रायपुर में आयोजित क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी के रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खनिज अन्वेषण से लेकर एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी वैल्यू चेन विकसित करने की बात कही. आठवीं किश्त में नीलामी के लिए रखे गए 20 ब्लॉकों में से पांच छत्तीसगढ़ के हैं, वहीं राज्य में खनिज राजस्व बढ़कर 16,700 करोड़ रुपए पहुंचने की जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, 3 जजों की भी नियुक्ति की सिफारिश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें