CG News: धमतरी में AI स्किलिंग क्रांति की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण

CG News: धमतरी में AI स्किलिंग क्रांति की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण

CG News: धमतरी में AI स्किलिंग क्रांति की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण

CG News: धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शुरू किए गए AI Upskilling Course 2026 का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना है।

धमतरी में AI क्रांति की शुरुआत, युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान

बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी

पीजी कॉलेज धमतरी के आईटी भवन में आयोजित प्रवेश परीक्षा में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, इस परीक्षा में कुल 166 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें 107 ऑफलाइन और 59 ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, यह बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि युवा अब पारंपरिक शिक्षा से आगे बढ़कर तकनीकी कौशल और डिजिटल करियर की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं।

एडवांस AI स्किल्स का मिलेगा प्रशिक्षण

चयनित विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित टेक ट्रेनिंग संस्था के माध्यम से अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में युवाओं को निम्न तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा
• AI आधारित वीडियो क्रिएशन
• वेबसाइट डेवलपमेंट
• ऑटोमेशन टूल्स
• डिजिटल प्रोडक्टिविटी स्किल्स
• AI एजेंट्स निर्माण
• प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाना है।

धमतरी में AI क्रांति की शुरुआत, युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान

रोजगार और स्टार्टअप पर विशेष फोकस

यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य युवाओं को रोजगार, फ्रीलांसिंग और स्टार्टअप के लिए सक्षम बनाना है, पूरी योजना को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्राप्त कर सकें।

प्रशासन का विज़न

जिला प्रशासन के अनुसार आने वाला समय पूरी तरह AI और डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा, इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं को समय रहते आधुनिक स्किल्स से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार सृजनकर्ता बन सकें, इससे पहले आयोजित AI वर्कशॉप में कई छात्रों को इंटर्नशिप का अवसर मिला था, इसी सफलता से प्रेरित होकर इस बार बड़ी संख्या में युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया, जो इस पहल की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियन, चोट के बावजूद जीता स्वर्ण पदक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें