CG News: बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियन, चोट के बावजूद जीता स्वर्ण पदक

CG News: बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियन, चोट के बावजूद जीता स्वर्ण पदक

CG News: बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियन, चोट के बावजूद जीता स्वर्ण पदक

CG News: रायपुर के सरोना स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9 और 10 मई 2026 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं चैंपियन

इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिविका पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आयु वर्ग में राज्य स्तरीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन, चोट के बावजूद जीता  गोल्ड – First Khabar

चोट के बावजूद नहीं मानी हार

शिविका पांडेय ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की ट्वॉय इनलाइन स्केट स्पर्धा में हिस्सा लिया। 9 मई को 400 मीटर रेस के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और रेस पूरी कर कांस्य पदक हासिल किया, अगले ही दिन दर्द और चोट के बावजूद उन्होंने 200 मीटर रेस में भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया।

ओवरऑल चैंपियन बनीं शिविका

अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर शिविका पांडेय अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन भी बनीं, जिससे बिलासपुर का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित हुआ, शिविका बिलासपुर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 6वीं की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।

परिवार का सहयोग

शिविका के माता-पिता दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। उनकी माता डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं, जबकि पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय बाल रोग विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, चोट के बावजूद गोल्ड जीतकर शिविका पांडेय ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, हिम्मत और आत्मविश्वास के आगे कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर के किसान महेश कश्यप की सफलता की कहानी, आधुनिक खेती से बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें