CG News: कोंडागांव में तीन साल बाद फिर होगा ‘बंधा मतौर तालाब कार्यक्रम’, मछली महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर

CG News: कोंडागांव में तीन साल बाद फिर होगा ‘बंधा मतौर तालाब कार्यक्रम’, मछली महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर

CG News: कोंडागांव में तीन साल बाद फिर होगा ‘बंधा मतौर तालाब कार्यक्रम’, मछली महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई में तीन साल के अंतराल के बाद एक बार फिर पारंपरिक ‘बंधा मतौर तालाब कार्यक्रम’ का आयोजन होने जा रहा है। यह अनोखा मछली महोत्सव 23 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर ग्रामीणों और आयोजन समिति में जबरदस्त उत्साह है। इस बार कार्यक्रम में कोंडागांव सहित पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2023 में इस आयोजन में 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार उससे भी अधिक भीड़ की उम्मीद है।

Fish Festival

सदियों पुरानी परंपरा बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत मालगुजार द्वारा तालाब किनारे पूजा-अर्चना से होती है। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के बीच जैसे ही आयोजन शुरू होता है, तालाब की मछलियां पानी से बाहर उछलने लगती हैं, जिसके बाद लोग तालाब में उतरकर मछली पकड़ने का आनंद लेते हैं, स्थानीय मान्यता के अनुसार, कार्यक्रम के अंत में जब मालगुजार पानी में उंगली डालते हैं, तो मछलियां फिर से पानी में चली जाती हैं। यही परंपरा इस आयोजन को विशेष पहचान देती है।

प्रवेश शुल्क और पारंपरिक उपकरणों की व्यवस्था

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 200 रुपये का प्रवेश शुल्क तय किया गया है। जाली, सौकी और चाघोड़ी जैसे पारंपरिक उपकरणों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित हैं, जबकि हाथ से मछली पकड़ने की सुविधा निःशुल्क रखी गई है, इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी पर्यटक शामिल होते हैं। ओडिशा से भी बड़ी संख्या में लोग पहले इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, और इस बार भी उनके आने की उम्मीद है। पूरा आयोजन लोक संस्कृति, संगीत और उत्साह से भरपूर एक मेले जैसे माहौल में बदल जाता है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में बेटे ने 5 हजार में दी पिता की सुपारी, 10 आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें