CG News: सक्ती में 11 सितंबर को बड़ा आयोजन, 2 लाख PM आवास हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश
CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 11 सितंबर को ग्रामीण विकास से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे, इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातों का ऐलान और शुभारंभ किया जाएगा.
2 लाख परिवारों को मिलेगी खुशियों की चाबी
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बनाए गए 2 लाख नए आवासों के हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया जाएगा, इस मौके पर लाभार्थियों को उनके नए घर की खुशियों की चाबी भी सौंपी जाएगी, इसके साथ ही करीब 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा.

AI तकनीक से आवास निर्माण की निगरानी
ग्रामीण विकास योजनाओं में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में AI आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली की शुरुआत होगी, इस तकनीकी व्यवस्था से आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी, इसके अलावा धार अपार अभियान और सुघ्घर बाड़ी अभियान की भी शुरुआत की जाएगी.
270 इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का विमोचन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का विमोचन किया जाएगा, इन क्लस्टरों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर बढ़ाने और कृषि आधारित गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा, कार्यक्रम में आजीविका से उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए चैलेंज फंड इवेंट की शुरुआत भी होगी.
रानी मिस्त्री और लखपति दीदियों का सम्मान
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने में योगदान देने वाली रानी मिस्त्री, लखपति दीदी और ड्रोन दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा, इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान मिलेगा, आयोजन के जरिए ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा पोरा तिहार, जानिए खेती और पशुधन से जुड़े इस पर्व की खासियत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
