CG News: MSP वृद्धि पर मुख्यमंत्री साय का बयान, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

CG News: MSP वृद्धि पर मुख्यमंत्री साय का बयान, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

CG News: MSP वृद्धि पर मुख्यमंत्री साय का बयान, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

CG News: केंद्र सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान सहित अन्य खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। यह निर्णय कृषि को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों के आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक साबित होगा, सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे अधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। इससे राज्य में रिकॉर्ड स्तर पर धान खरीदी हुई है और किसानों का सरकार पर भरोसा लगातार बढ़ा है।

किसान कल्याण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण, कृषि उन्नति और ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे किसानों के हित में एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा में दुर्गम क्षेत्रों से दो बच्चों को मिला जीवनदान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें