CG News: बिहान योजना बनी सुकमा की महिला किसान की ताकत, पावर टिलर चलाकर बनी आत्मनिर्भर

CG News: बिहान योजना बनी सुकमा की महिला किसान की ताकत, पावर टिलर चलाकर बनी आत्मनिर्भर

CG News: बिहान योजना बनी सुकमा की महिला किसान की ताकत, पावर टिलर चलाकर बनी आत्मनिर्भर

CG News: छत्तीसगढ़ की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आधुनिक खेती से भी जोड़ रही है. सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ढोढरा गांव की रहने वाली सोढ़ी तिरपो इसकी प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई हैं. प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग की बदौलत उन्होंने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीक अपनाई और आज पावर टिलर चलाकर अपनी अलग पहचान बना ली है, सोढ़ी तिरपो पहले खेती के लिए हल, बैल और पारंपरिक तरीकों पर निर्भर थीं. खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्यों में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती थी. आधुनिक कृषि यंत्रों का संचालन करने का उन्हें कोई अनुभव नहीं था, जिससे खेती में समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे.

प्रशिक्षण से मिला नया आत्मविश्वास

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तुलसी महिला ग्राम संगठन के कस्टम हायरिंग सेंटर से सोढ़ी तिरपो को पावर टिलर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया. क्लस्टर पीआरपी पूजा कोड़ी के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास के बाद उन्होंने मशीन का संचालन पूरी तरह सीख लिया. अब वे आत्मविश्वास के साथ आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर रही हैं.

हल-बैल से मशीन तक का सफर : सोढ़ी तिरपो बनीं आधुनिक खेती की नई पहचान

आधुनिक खेती से बढ़ा उत्पादन

सोढ़ी तिरपो अपने 30 डिसमिल खेत में मक्का और मिर्च की खेती आधुनिक तकनीक से कर रही हैं. पावर टिलर के उपयोग से खेत की तैयारी तेजी से होती है, लागत कम आती है और खेती का काम पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है. इसका सकारात्मक असर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर भी देखने को मिला है, कस्टम हायरिंग सेंटर की सुविधा का लाभ केवल सोढ़ी तिरपो ही नहीं, बल्कि आसपास के छोटे और सीमांत किसान भी उठा रहे हैं. किसान उचित किराए पर आधुनिक कृषि यंत्र लेकर समय पर खेती कर पा रहे हैं. इससे उनकी लागत कम हुई है और खेती की कार्यक्षमता में भी सुधार आया है.

महिला सशक्तीकरण की नई मिसाल

सोढ़ी तिरपो अब केवल पावर टिलर चलाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कृषि यंत्रों के रखरखाव और किसानों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं. उनकी सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी आधुनिक खेती और कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रेरित हो रही हैं, सोढ़ी तिरपो की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं. बिहान योजना और कस्टम हायरिंग सेंटर की पहल ने न केवल उनकी आजीविका को मजबूत किया है, बल्कि सुकमा जिले में महिला सशक्तीकरण और आधुनिक कृषि की नई मिसाल भी पेश की है.

यह भी पढ़ें : CG News: चार सरकारी योजनाओं का मिला सहारा, भूमिहीन मजदूर परिवार की बदली जिंदगी, आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें