CG News: बिलासपुर बनेगा आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और उपचार का हब, ₹1440 करोड़ की लागत से बनेगा सिम्स का नया भवन

CG News: बिलासपुर बनेगा आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और उपचार का हब, ₹1440 करोड़ की लागत से बनेगा सिम्स का नया भवन

CG News: बिलासपुर बनेगा आधुनिक चिकित्सा शिक्षा और उपचार का हब, ₹1440 करोड़ की लागत से बनेगा सिम्स का नया भवन

CG News: छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला जल्द ही चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के एक बड़े हब के रूप में पहचाना जाएगा, जिले के कोनी क्षेत्र में लगभग 1,440 करोड़ रुपये की विशाल लागत से छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के नए एकीकृत कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा, इस आधुनिक परिसर में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना भी की जाएगी.

SIMS Hospital Bilaspur

उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोनी स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव स्मृति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ सिम्स के प्रस्तावित नए भवन के निर्माण स्थल का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित रहे.

₹50 करोड़ की लागत से बनेगा नया छात्रावास

अस्पताल परिसर के भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली, इसके बाद अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, मंत्रियों ने बताया कि परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और डॉक्टरों की सुविधा के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक छात्रावास भवन का निर्माण भी कराया जाएगा.

आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण जारी

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सेंदरी स्थिति मानसिक अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 100 बिस्तरों से 200 बिस्तर कर दिया गया है, इसके अतिरिक्त इसी क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे पूरे अंचल के मरीजों को पारंपरिक और आधुनिक इलाज एक ही जगह मिल सकेगा.

बिलासपुर को मिलेगी बड़ी सौगात

एक ही विशाल परिसर में मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और आयुर्वेदिक संस्थान संचालित होने से कोनी क्षेत्र पूरे राज्य में एक प्रमुख मेडिकल हब बनकर उभरेगा, इस बड़े प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल बिलासपुर बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026: समाज कल्याण विभाग की संशोधित अधिसूचना और वर्तमान चयन प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें