CG News: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मौत, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

CG News: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मौत, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

CG News: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की मौत, सीएम साय ने किया बड़ा ऐलान

CG News: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेहद दुखद और कायराना घटना बताया है. इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने दोनों मृत श्रमिकों के आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि कुलगाम हमले में जान गंवाने वाले दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना के परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

CM Vishnu deo Sai

आतंकी हमले की कड़ी निंदा

सीएम साय ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की इस तरह हत्या बेहद पीड़ादायक है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की, मुख्यमंत्री ने बताया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है. इसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है. सरकार की कोशिश है कि परिवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस जघन्य घटना को अंजाम देने वालों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए सभी मिलकर मजबूती से खड़े हैं, बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के रहने वाले दोनों श्रमिक रोजगार की तलाश में जम्मू कश्मीर गए थे. लेकिन आतंकी हमले में उनकी जान चली गई, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राज्य सरकार की आर्थिक सहायता से प्रभावित परिवारों को मुश्किल समय में सहारा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर के दूरस्थ इलाकों में सड़क विस्तार की तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष मंजूरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें