CG News: मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक CT Scan सुविधा का किया शुभारंभ

CG News: मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक CT Scan सुविधा का किया शुभारंभ

CG News: मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक CT Scan सुविधा का किया शुभारंभ

CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला चिकित्सालय सूरजपुर में अत्याधुनिक 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से अब जिले के लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सीजीएमएससी और मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के माध्यम से लगभग 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक सुविधा स्थापित की गई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगी और लोगों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल ...

9 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

इस नई सीटी स्कैन सुविधा का लाभ सूरजपुर जिले की करीब 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी मिलेगा, अब मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अंबिकापुर या दूसरे शहरों में रेफर नहीं किया जाएगा।

किन बीमारियों की होगी जांच?

जिला अस्पताल में अब कई गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच आसानी से हो सकेगी, जिनमें
• सड़क दुर्घटना में हेड इंजरी
• मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट या रक्तस्राव
• कैंसर और ट्यूमर
• स्ट्रोक और पैरालिसिस
• छाती संबंधी संक्रमण
• पेट की गंभीर बीमारियां
• मिर्गी जैसी समस्याएं शामिल हैं।

समय और पैसा दोनों बचेंगे

अब तक मरीजों को जांच के लिए अंबिकापुर भेजा जाता था, जिससे समय और पैसों की अतिरिक्त परेशानी होती थी, लेकिन अब जिला अस्पताल में ही कम खर्च में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। निजी केंद्रों की तुलना में यह जांच काफी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी, अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की 24×7 टीम भी तैनात की गई है, ताकि मरीजों को लगातार और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस सुविधा से मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ज्यादा मजबूत बनेंगी।

यह भी पढ़ें : CG News: पेयजल संकट पर सख्त हुए मुख्यमंत्री साय, कहा- हर हाल में लोगों तक पहुंचे पानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें